किरण बेदी भाजपा में हुई शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

किरण बेदी भाजपा में हुई शामिल

पूर्व र्आईपीएस अधिकारी किरण बेदी आज बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्तमंत्री अरुण जेटली की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। उन्होंने ने टोल फ्री नंबर पर एसएमएस के जरिये बीजेपी की सदस्यता ली। वैसे, दिल्ली में होने वाले चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है। 

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी में किरण बेदी का स्वागत है। किरण बेदी के आने से बीजेपी को ताकत मिलेगी और वह चुनाव लड़ेंगी। नए समाचार की प्रतीक्षा करें। सभी कार्यकर्ता सीएम पद के उम्मीदवार हैं। किरण बेदी ने कहा कि मेरी प्रेरणा पीएम की लीडरशिप है। मैंने तय किया है देश की सेवा करना, मेरी जिंदगी को देश को समर्पित है। मेरी संस्थाएं बच्चों को शिक्षित करती हैं। मेरी संस्थाएं 26 साल से काम कर रही हैं। दिल्ली को स्थिर सरकार की जरूरत है। मुझे काम करना और करवाना आता है। वहीं अरुण जेटली ने कहा कि हम अच्छे और विश्वसनीय लोगों को जोड़ने का लगातार प्रयास करते हैं। हमें खुशी है कि किरण बेदी बीजेपी में शामिल हुईं। उनके पास अनुभव है। वहीं सूत्रों के मुताबिक अभिनय से राजनीति में आईं जया प्रदा के बीजेपी में शामिल होने पर अभी फैसला लिया जाना है।

गुरुवार सुबह से ही अटकलों का बाजार गर्म है कि दिल्ली में अगले महीने होने वाले चुनावों में बीजेपी अरविंद केजरीवाल के सामने किरण बेदी या जया प्रदा को खड़ा कर सकती है हालांकि 'आप' की पूर्व नेता शाजिया इल्मी ने अफवाहों पर अपना रुख साफ कर दिया है कि वह बीजेपी की सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ या कहीं से भी कोई चुनाव नहीं लड़ने जा रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: