पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में ड्रोन हमलों में सात आतंकवादी मारे गए। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक,"एक अमेरिकी ड्रोन द्वारा शैवाल घाटी में एक घर पर दो मिसाइलें दागी गई, जिससे घर में आग लग गई और वह पूरी तरह खाक हो गया।"
उत्तरी वजीरिस्तान पाकिस्तान के उन सात कबीलाई जिलों में से एक है, जो अफगानिस्तान की सीमा से सटे हुए हैं। इन जिलों को तालिबान और अल-कायदा सहित अन्य आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
पाकिस्तान की सेना ने इस इलाके में पिछले साल जून में तालिबान के आतंकवादियों के खिलाफ 'जर्ब-ए-अज्ब' अभियान शुरू किया था, जो अभी तक जारी है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें