हमले के बाद वाले 'शार्ली एब्दो' के अंक की बिक्री 70 लाख तक पहुंची - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

हमले के बाद वाले 'शार्ली एब्दो' के अंक की बिक्री 70 लाख तक पहुंची


फ्रांसीसी साप्ताहिक 'शार्ली एब्दो' के 'सर्वाइवर्स' अंक की बिक्री लगभग 70 लाख तक पहुंच चुकी है। यह अंक इस व्यंग्य पत्रिका ने अपने पेरिस कार्यालय पर हुए हमले के एक हफ्ते बाद प्रकाशित किया था।


विक्रेता ने बताया कि अकेले फ्रांस में इसकी 63 लाख प्रतियां बिक चुकी हैं। 'शार्ली एब्दो' के पेरिस कार्यालय पर दो बंदूकधारियों ने हमला किया था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। मरने वालों में पत्रिका के कुछ प्रमुख कार्टूनिस्ट भी शामिल थे।

पत्रिका के विक्रेता 'मेसेजरीज लियोनायसेज दे प्रेस' (एमएलपी) ने बताया कि बाकी सात लाख प्रतियों को विदेशी बाजारों में भेजा गया है। 'शार्ली एब्दो' का 'सर्वाइवर्स' अंक हमले के एक सप्ताह बाद 14 जनवरी को प्रकाशित हुआ था। हमले से पहले इस विवादित पत्रिका का औसत सर्कुलेशन 60,000 था। इस पत्रिका में राष्ट्रपति से लेकर पोप तक, सभी के कार्टून प्रकाशित होते रहे हैं।

पत्रिका का प्रकाशन जारी है और एमएलपी अब तक इसकी प्रतियां न्यूज स्टैंड पहुंचा रहा है। फ्रांस के बाहर से पत्रिका के इस अंक की सबसे ज्यादा मांग बेल्जियम से आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: