भूपति आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल से हुए बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

भूपति आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल से हुए बाहर


महेश भूपति आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल वर्ग में भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए जबकि भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने जीत के साथ आगाज किया।

भूपति और आस्ट्रेलिया की जरमिला जी की जोड़ी को पहले दौर में चीनी ताइपै के हाओ चिंग चान और ब्रिटेन के जैमी र्मे ने एक घंटे 40 मिनट तक चले मुकाबले में 4.6, 7.6, 10.8 से हराया।

भूपति और जरमिला ने शुरुआत अच्छी करके पहला सेट 29 मिनट में जीत लिया। उन्होंने चार ब्रेक प्वाइंट भी बचाये लेकिन चान और र्मे ने दूसरे से में वापसी करके पांच ब्रेक प्वाइंट बचाये और मुकाबले को टाइब्रेकर तक खींचा।  सुपर टाइब्रेकर में भूपति और उनकी जोड़ीदार ने कई सहज गलतियां और डबल फाल्ट किये जिससे चान और र्मे ने जीत दर्ज कर ली।

जूनियर वर्ग में प्रांजला यादलापल्ली ने दक्षिण अफ्रीका की कैटी पोलुटा को 6.4, 6.3 से हराकर लड़कियों के एकल वर्ग में प्रवेश किया। लड़कों में सुमित नगाल ने अमेरिका के माइकल ममोह को 6.2, 4.6, 6.4 से हराया। लड़कियों के एक अन्य एकल मुकाबले में ओजस्विनी सिंह अमेरिका की ओलिविया हागेर से 6.0, 4.6, 1.6 से हार गई।

कोई टिप्पणी नहीं: