अन्ना हजारे राजनीति कीचड़ में नहीं पड़ना चाहते - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

अन्ना हजारे राजनीति कीचड़ में नहीं पड़ना चाहते

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से बुधवार को कहा कि वह सियासी गंदगी से दूर रहना चाहते हैं। जब यह पूछा गया कि उन्होंने अपनी पूर्व सहयोगी किरण बेदी का फोन क्यों नहीं उठाया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। बेदी हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं।
फोन न उठाने के मुद्दे पर हजारे ने कहा कि यह विषय फिर सामने आया है। मैं इस गंदगी में नहीं पड़ना चाहता। वह अहमदनगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि में संवाददाताओं से से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व आइपीएस अधिकारी बेदी ने भाजपा में शामिल होने से पहले उनसे संपर्क नहीं किया था।
बताया जाता है कि 77 वर्षीय गांधीवादी हजारे इस बात से नाराज थे कि बेदी ने भाजपा में शामिल होने से पहले उसने संपर्क नहीं किया। बेदी ने कहा था कि उन्होंने हजारे को फोन किया था लेकिन कभी वह सोए हुए तो कभी आराम कर रहे होते थे। बेदी ने हाल में कहा है कि वह हजारे से मिलेंगी और राजनीति में शामिल होने के अपने फैसले के बारे में उन्हें विस्तार से बताएंगी।
हजारे ने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद वह जन लोकपाल के मुद्दे पर अपने आंदोलन की अगली दिशा तय करेंगे। उस आंदोलन में कौन लोग होंगे? इस सवाल के जवाब में अन्ना ने कहा कि यह हमलोग बाद में तय करेंगे। उल्लेखनीय है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान में बेदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दोनों थे। तब बेदी और हजारे दोनों ने आम आदमी पार्टी बनाने के केजरीवाल के कदम का विरोध किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: