सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जनवरी 2015

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (21 जनवरी)

कलेक्टर ने कुसमी में मतदान एवं मतगणना की ली तैयारी बैठ, सजग एवं सचेत होकर करे तैयारी 

sidhi news
सीधी 21 जनवरी 2015     राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2015 के व्दितीय चरण में 5 फरवरी को होने वाले मतदान की आवश्यक तैयारियों के सबंध में कलेक्टर विशेष गढपाले ने कुसमी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये निर्देश दिये कि मतदान के लिये की जाने वाली आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही कर ली जाये। मतदान सामग्री वितरित करने के लिये टेबिल लगाकर मतदान सामग्री और ई.वी.एम. रखी जाये पीठासीन और मतदान दल वही बैठकर सामग्री प्राप्त करेंगे। इसी प्रकार ई.वी.एम. रखने केे लिये स्ट्रांग रूम तैयार कर लिये जाये । मतदान केन्द्रो मंें तथा सामग्री वितरण स्थल मंें पेयजल के पुख्ता इतजाम किये जाये। बैठक मंें एस.डी.एम. श्री बरार, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री जे.एल. तिवारी सहित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढ़पाले ने कहा कि व्दितीय चरण के मतदान के लिये कुसमी के 42 ग्राम पंचायतों के लिये 94 मतदान केन्द्र बनाये गये है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा फ्री एवं फेयर मतदान के लिये 5 सेक्टर मजिस्टेट और 11 जोनल अधिकारी नियुक्त किये गये है। मतदान के पूर्व सारी ई.वी.एम. अच्छी तरह से चेक कर ली जाये की वे ठीक से काम कर रही है कि नहीं । सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों के वाहनों में वायरलेस सेट लगा दिये जायेगे। मतदान के पूर्व प्रत्येक मतदान केन्द्र में माकपोल किया जाये और इसकी सूचना तत्काल भेजी जाये। दो-दो घंटे के अतंराल से मतदान के प्रतिशत की जानकारी दी जाये। एक नियंत्रण कक्ष, शिकायत सेल की स्थापना की जाये। मतदान एवं मतगणना के दौरान पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाकर समय-समय पर उदघोषणा की जाये। समय पर अभ्यर्थियो, उनके अभिकर्ताओ और मतदान दल तथा मतगणना दल के परिचय पत्र जारी कर दिये जाये। वीडियों ग्राफर की व्यवथा कर सत्त वीडियोंग्राफी करायी जाये। मतदान के दिन और मतगणना के समय किसी भी व्यक्ति को मोबाइल स्थल तक ले जाने की अनुमति नहीं होगी इस पर पूरी तरह रोक रहेगी । सारे कार्यक्रम में पूरीतरह पारदर्शिता बरती जाये। मतदान दलो के ठहरने एवं खाने की व्यवथा चाक-चोैबंद रहे। मतदान के दौरान 19 रूट बनाये गये है मतदान दल को ले जाने के लिये 19 बसे लगेगी। 

कलेक्टर ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण, ग्रामीणों में जगाया आत्मविश्वास

sidhi news
सीधी 21 जनवरी 2015      त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के दौरान होने वाले निर्वाचन के तारतम्य में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने आज विकासखण्ड कुसमी के अन्तर्गत संवेदनशील ग्रामों का सघन भ्रमण कर ग्रामीणों में निर्भय होकर मतदान करने के लिये आत्मविश्वास जगाया। विशेषकर वनग्रामों एवं संवेनशील ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर बिना लालच में आये और डर या भय के बिना मतदान करने की समझाइस दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह आकर उनके ऊपर अभ्यर्थी विशेष के लिये मतदान करने हेतु दबाव डालता है तो तुरंत पास के थाने में सम्पर्क कर सूचित करें। पूरा जिला प्रशासन और पुलिस बल उनके साथ खड़ा है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि मतदान करने जाते समय ग्रामीण अभ्यर्थियों के वाहनों का उपयोग न करें। यदि कोई लालच देकर जैसे नगद रूपये या शराब देकर मतदान डालने के लिये कहता है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होने ग्रामीणों को बताया कि जिला पचंायत और जनपद सदस्य के लिये मतदान ई.वी.एम. से तथा पंच एवं सरपंच पद के लिये मतपत्र से मतदान करना है। कलेक्टर श्री गढ़पाले और पुलिस अधीक्षक श्रीमती जिन्दल आज संवेदनशील मतदान केन्द्र मेड़रा, पोड़ी और लुरधुटी ग्राम में ग्रामीणों से से सीधा संपर्क कर बताया कि ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये लगातार पुलिसबल पेट्रोलिंग करेगा और सेक्टर मजिस्टेªटए जोनल अधिकारी भी लगातार भ्रमण करेगें । अतः वे किसी भी दबाव में न आयें। उन्होंने ग्रामीणो को बताया कि व्दितीय चरण के लिये मतदान 5 फरवरी को होगा । मतदान प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक होगा अतः ग्रामीण निर्धारित समय में मतदान केन्द्र पहुचकर मतदान करें। 

कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

सीधी 21 जनवरी 2015 2015      त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के दौरान प्रथम चरण में जिला और जनपद पचंायत सदस्य के सपन्न हुये मतदान की मतगणना आज 22 जनवरी को प्रातः 7.30 बजे से स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में संपन्न होगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गढपाले ने मतगणना केन्द्र का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये । उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मौके पर एस.डी.एम. शैलेन्द्र सिंह, रिटर्निग अधिकारी जे.पी. यादव सहित अधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: