जाने-माने अर्थशास्त्री अरविंद पनगढिय़ा ने मंगलवार को नवगठित नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी सिंधुश्री खुल्ली और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपाध्यक्ष को नवगठित संस्था के बारे में जानकारी दी।
उम्मीद है कि पनगढिय़ा आज दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे जो आयोग के अध्यक्ष हैं। सरकार ने 5 जनवरी को उपाध्यक्ष, दो पूर्णकालिक सदस्य, चार पदेन सदस्य (केंद्रीय मंत्री) और तीन विशेष तौर पर आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की थी।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें