दिल्‍ली में चुनाव फरवरी के मध्य तक होने की सम्भावना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

दिल्‍ली में चुनाव फरवरी के मध्य तक होने की सम्भावना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान इस हफ्ते संभव है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी में एक चरण में विधानसभा के चुनाव कराए जा सकते हैं। गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है। इससे पूर्व 49 दिनों के लिए आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शासन किया था। उनके इस्तीफा देने के बाद से ही दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ होने के बाद से ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है। तीनों प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसके लिए चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है।
आप ने सबसे पहले अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। भाजपा ने अभी इस बारे में अपने पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि भाजपा डाक्टर हर्षवर्धन को केंद्र में रखकर ही दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से इस बाबत कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: