सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप करने से इनकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप करने से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप करने से सोमवार को इनकार कर दिया। राजस्थान में पंचायत चुनाव की तिथि का निर्धारण एक संशोधित प्रावधान के तहत किया गया है, जिसमें ग्राम सरपंच और अन्य पंचायत तथा जिला समिति की इकाइयों के सदस्यों के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील करें। याचिकाकर्ताओं ने 24 दिसंबर के उस अध्यादेश को चुनौती दी है, जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचायत तथा जिला सिमितियों के सदस्यों के लिए शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: