किरण बेदी होंगी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 जनवरी 2015

किरण बेदी होंगी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार


भाजपा संसदीय बोर्ड ने हाल में भाजपा में शामिल हुईं पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को सात फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संसदीय बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की।

शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान किरण बेदी संभालेंगी और पार्टी को पूरी उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। शाह ने कहा कि बेदी कृष्णानगर सीट से चुनाव लडेंगी। भाजपा अध्यक्ष ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया कि किरण बेदी को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर किसी तरह का मतभेद है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर नेता, हर कार्यकर्ता संसदीय बोर्ड के फैसले से खुश और राजी है। 
    
किरण बेदी को बाहरी व्यक्ति बताए जाने पर शाह ने कहा कि पार्टी में हर सदस्य किसी समय बाहरी होता है। इसलिए किरण बेदी बाहरी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी के रूप में वह अपनी प्रशासनिक काबिलियत सारी दुनिया को दिखा चुकी हैं और वह भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम भी चला चुकी हैं और पार्टी को उनकी नेतृत्व क्षमता में पूरा विश्वास है, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: