उम्मीदवारों को बदनाम करने की साजिश : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

उम्मीदवारों को बदनाम करने की साजिश : केजरीवाल


अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रतिद्वंद्वी दल के एक वरिष्ठ नेता पर मीडिया में आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ उम्मीदवारों के खिलाफ फर्जी खबरें चलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि आप इसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। इसे विपक्ष की बदहवास कोशिश करार देते हुए आप प्रमुख ने दावा किया कि ऐसे प्रयास पहले भी किए गए। उन्होंने ट्वीट किया, पिछले साल, हमें बदनाम करने के लिए चुनाव से महज कुछ दिन पहले हमारे छह उम्मीदवारों के विरूद्ध फर्जी स्टिंग दिखाए गए। 
      
उन्होंने आशंका प्रकट की कि आगामी चुनाव से पहले पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसी ही साजिश रची जा रही है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, खबरें गढ़ने के लिए प्रसिद्ध एक वरिष्ठ नेता ने कुछ आप उम्मीदवारों के खिलाफ साजिश रची है और वे मीडिया में फर्जी स्टोरी चलवायेंगे।    
      
उन्होंने यह भी कहा कि आप इस मुद्दे की चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। उन्होंने कहा, लेकिन दिल्लीवासी इस पर विश्वास नहीं करेंगे। वे जानते हैं कि यह हमारे विरोधियों की अंतिम बदहवास कोशिश है क्योंकि वे बुरी तरह हारने जा रहे हैं...हम चुनाव आयोग से भी शिकायत करने जा रहे हैं। यहां करीब एक साल तक राष्ट्रपति शासन लगने के बाद सात फरवरी को दिल्ली विधानसभा होने जा रहे हैं। मतगणना 10 फरवरी को होगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: