सुरेंद्र कोली की फांसी उम्रकैद हुई तब्दील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

सुरेंद्र कोली की फांसी उम्रकैद हुई तब्दील

निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक एनजीओ की याचिका पर ये फैसला सुनाया है। कोली की दया याचिका पिछले साल 27 जुलाई को राष्ट्रपति ने खारिज कर दी थी। इसके बाद उसे किसी भी समय फांसी दे दी जानी थी लेकिन कोली ने ऊपरी अदालत में गुहार लगाई और कोर्ट ने उसकी जान बख्श दी।

कोली की फांसी को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग में दाखिल याचिकाओं पर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई थी। मंगलवार को सुनवाई के बाद मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड एवं न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खंडपीठ ने फैसला लिखाना शुरू कर दिया था। आज वो फैसला सुनाया गया।

सुरेंद्र कोली व पीपुल्स यूनियन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स की जनहित याचिका में सुरेंद्र कोली की दया याचिका के निस्तारण में हुई देरी के आधार पर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की गई थी। कहा गया था कि सुरेंद्र कोली की दया याचिका को निस्तारित करने में काफी समय लगा, वह असंवैधानिक है।

प्रदेश के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह व शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि सुरेंद्र कोली सीरियल किलर है ऐसे में तकनीकी आधारों पर या दया याचिका को तय करने में हुए विलंब के आधार पर उसे मिली फांसी की सजा को उम्रकैद में नहीं बदलना चाहिए। इसी तरह की दलील केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलीसिटर जनरल अशोक मेहता ने भी दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: