पृथ्वी जैसे 3 ग्रहों की खोज नासा ने की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 जनवरी 2015

पृथ्वी जैसे 3 ग्रहों की खोज नासा ने की

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर स्पेस टेलेस्कोप ने एक महत्वपूर्ण खोज में पृथ्वी से मिलते-जुलते आकार वाले तीन और ग्रहों की खोज की है। ये ग्रह अंतरिक्ष में सूर्य जैसे दूसरे सितारों के पास 'गोल्डीलॉक्स जोन' या जीवन के अनुकूल क्षेत्रों में पाए गए हैं। तीन में से दो तो पृथ्वी की ही तरह चट्टानों से निर्मित हैं।

नासा ने एक एक बयान में कहा कि केपलर द्वारा ढूंढ़े गए 1,000 से ज्यादा ग्रहों में से आठ पृथ्वी से आकार में छोटे हैं, ठंडे हैं और हमारे सूर्य से भी आकार में छोटे हैं। केपलर-438बी और केपलर-442बी नाम के दो ग्रह पृथ्वी के व्यास से डेढ़ गुणा छोटे हैं।

वॉशिंगटन डीसी स्थित नासा के मुख्यालय में साइंस मिशन निदेशालय के सहायक प्रशासक जॉन ग्रन्सफेल्ड ने बताया कि खोज में पाए गए नए ग्रहों में से तीन उनके अपने सूर्य के जीवन अनुकूल दूरी पर स्थित पाए गए हैं, जहां ग्रहों की सतह पर जल द्रव्य अवस्था में मौजूद रहने की संभावना है।

केपलर-438बी अपने तारे से 475 प्रकाश वर्ष दूर है और लगभग 35 दिनों में एक चक्कर पूरा करता है, जबकि केपलर-442 की दूरी 1,100 प्रकाश वर्ष है और यह 112 दिनों में तारे का एक चक्कर पूरा करता है। ये दोनों ही ग्रह हमारे सूर्य की तुलना में ठंडे हैं और अपने तारे के पास इनका वातावरण जीवन के अनुकूल है। कैलिफोर्निया के मोफेट फील्ड स्थित नासा के एमीज रिसर्च सेंटर में एसईटीआई इंस्टीट्यूट केपलर के वैज्ञानिक डौग काल्डवेल ने कहा कि संभावित रूप से चट्टानों से निर्मित इन छोटी दुनिया के बारे में हर नई खोज के साथ हमारी इस अवधारणा को और भी मजबूती मिलेगी कि अंतरिक्ष में पृथ्वी की तरह और भी ग्रह मौजूद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: