बोर्ड की रिपोर्ट में सुनंदा मौत मामले में हत्या का उल्लेख नहीं : गुप्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

बोर्ड की रिपोर्ट में सुनंदा मौत मामले में हत्या का उल्लेख नहीं : गुप्ता

post-mortam-painal-not-said-sunanda-pushkar-murder
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरुर की मौत के मामले में पेंच फंस सकता है। दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान एम्स की जिस मेडिकल रिपोर्ट को आधार बनाकर हत्या का मामला र्दज किया है उसी बोर्ड के प्रमुख सुधीर गुप्ता का यह कहना है कि रिपोर्ट में  हत्या का जिक्र नहीं किया गया है और मृत्यु का कारण जहर बताया गया है । श्री गुप्ता ने संवाददाताों के सवाल में आज यह बात कही. उन्होंने कहा बोर्ड की रिपोर्ट में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि सुनंदा की मृत्यु हत्याहै । रिपोर्ट कहा गया है कि मौत जहर  की वजह से हुई है । उन्होंने कहा कि दिल्ली  पुलिस ने इस संबंध में हमारी राय जाननी चाही थी और  उसे हम पहले ही अपनी राय से अवगत करा चुके हैं. मामले की आगे क्या जांच करनी है यह पुलिस का काम है ।      

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस प्रमुख भीम सेन बस्सी ने कल कहा था कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में सुनंदा की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई है इसका उल्लेख है और इसमें अग्यात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला र्दज कर लिया गया है । पुलिस ने इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल.एसआईटी. भी गठित की है । एम्स के फारेंसिक विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि यह उनके निजी विचार नहीं हैं और रिपोर्ट मेडिकल बोर्ड के तीनों डक्टरों ने मिलकर बनाई है । इस संबंध में बोर्ड ने रिपोर्ट के लिए राजधानी के एक बडे अस्पताल के पैथोलाजी विभाग प्रमुख से भी उनकी निजी राय जानी थी 1 उनका भी यही कहना था कि पोस्टमार्टम पेशेवर ढंग से किया गया है  सुनंदा की मौत पिछले साल 17 जनवरी को हुई थी। उनका शव चाणक्यपुरी इलाके के पंचतारा होटल लीला में संदिग्ध अवस्था में मिला था।

कोई टिप्पणी नहीं: