शाजिया इल्मी बीजेपी में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

शाजिया इल्मी बीजेपी में शामिल


आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। शाजिया पहले ही बीजेपी के लिए प्रचार की बात कह चुकी थीं और अब वो औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गईं। इल्मी के साथ ही मशहूर संगीतकार आनंद राज आनंद भी बीजेपी में शामिल हो गए।

शाजिया इल्मी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फूलों का गुलदस्ता पकड़ाकर स्वागत किया। जिसके बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शाजिया के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दिल्ली बीजेपी के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद शाजिया इल्मी ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के बारे मेें नहीं सोचा है। मेरे चुनाव लड़ने के जो कयास लगाए जा रहे हैं, वो गलत हैं। मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं। गौरतलब है कि शाजिया ने 2013 के विधानसभा चुनाव में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसमें शाजिया को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद लोकसभा चुनाव में भी गाजियाबाद से चुनाव मैदान में उतरीं वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव के बाद शाजिया और केजरीवाल के रिश्ते में दरार आ गई थी। जिसके बाद शाजिया ने पार्टी से किनारा कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: