अमिताभ बच्चन बने 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द इयर' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

अमिताभ बच्चन बने 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द इयर'

इंटरनेट ऐंड मोबाइल असोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी सक्रिय रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द इयर' पुरस्कार से सम्मानित किया है।

पुरस्कार वितरण समारोह बाद में दिल्ली में होगा, लेकिन अमिताभ इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्हें एसोसिएशन की एक प्रतिनिधि ने पहले ही सम्मानित कर दिया है। उन्हें यह पुरस्कार मुंबई में मंगलवार को दिया गया।

अमिताभ ने पुरस्कार मिलने पर अपने ऑनलाइन प्रशंसकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, आईएएमएआई भारत में सोशल मीडिया का एक संघ है और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर्सन ऑफ दि ईयर से सम्मानित किया है और यह समय है कि मैं अपने बढ़े हुए परिवार को इसके लिए सम्मानित करूं, आप की ही वजह से मुझे यह सम्मान मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं: