आप को मिला दो करोड रूपए का चंदा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

आप को मिला दो करोड रूपए का चंदा

aap-got-2-crores-donation
आम आदमी पार्टी ने आज दावा किया कि चंदा जुटाने के अभियान में पहले दस दिन में दो करोड रूपए की राशि एकत्र की गयी है।     पार्टी ने दो जनवरी से चंदा जुटाने का अभियान शुरू किया है।  पार्टी का कहना है कि इस अिभयान का व्यापक र्समथन मिल रहा है और समाज के सभी वगा6 के लोग पार्टी को चंदा दे रहे हैं।     पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने के बाद चंदे में भारी वृद्धि हुई है और शनिवार को बहुत सारी राशि चंदे के रूप में आयी है। श्री मोदी ने कल एक जनसभा के दौरान श्री केजरीवाल की खुद को .अराजक. बताने की आलोचना की और कहा कि श्री केजरीवाल को नक्लियों के साथ जंगल में जाना चाहिए।    

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों के चंदे का स्रोत प्रमुख मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को चंदे का स्रोत बताना चाहिए और दिल्ली के लोगों को चुनावी खर्च के जानकारी होनी चाहिए। भाजपा को शनिवार को आयोजित जनसभा में हुए खर्च का ब्यौरा देना चाहिए।      आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने एक बयान में कहा है कि जुटाए गए चंदे में कम से कम  4500 लोगों ने दान दिया है। यह चंदा देश और विदेश में जुटाया गया है। इसके लिए पार्टी ने दस लंच या रात्रिभोज आयोजित किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: