आप की बढती लोकप्रयिता से नर्वस हो गए हैं मोदी: आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

आप की बढती लोकप्रयिता से नर्वस हो गए हैं मोदी: आप

aap-replied-modi
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि वह आप की बढती लोकप्रियता से नर्वस हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा लगता है कि आज प्रधानमंत्री नर्वस थे। शायद वह आप की बढती लोकप्रियता से चिंतित है। यही वजह है कि अपने भाषण के दौरान वह अधिकांश समय आप और केजरीवाल के बारे में बोलते रहे। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. की जनसभा को संबोधित करते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा कि जिन लोगों को धरना देने और आंदोलन करने की मास्टरी है उन्हें यह काम करने दीजिए और सरकार चलाने की जिम्मेदारी भाजपा को दीजिए। उन्होंने साथ ही कहा कि क्या आपने ऐसा नेता देखा है जो अपने आप को अराजक कहता हो। अगर आपको अराजकता करनी है तो आप जंगलों में नक्सलियों के साथ जुड जाओ। 
    
इस पर श्री यादव ने कहा कि एक नेता ऐसे थे जो खुद को अराजक कहते थे। उनका संबंध गुजरात से था और उनका नाम महात्मा गांधी था।  पार्टी नेता आशुतोष और मनीष सिसौदिया ने भी श्री मोदी के बयान की आलोचना की। आप के एक अन्य नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को किसी विपक्षी नेता के बारे में ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं और इसलिए अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसे ऊटपटांग बयान दे रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: