प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी पार्टी.आप. के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उनपर और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राजधानी में एक झूठ की फैक्ट्री चल रही है जिसे जनता स्वयं ही पराजित कर देगी. प्रधानमंत्री ने कटाक्ष किया कि ये नेता अपने को.अराजक कहते हैं। ऐसे में उनसे स्थ्िर सरकार की अपेक्षा करना बेकार है । अराजक तत्वों के लिये दिल्ली में कोई जगह नहीं है।उन्हें तो जंगलों में जाकर माओवादियों के साथ जुड जाना चाहिये. उल्लेखनीय है कि श्री केजरीवाल ने अपने मुख्यमंत्री काल में एक बार धरने पर बैठकर अपने को अराजक एनार्किस्ट करार दिया था। श्री मोदी ने कहा कुछ लोगों को कुछ काम में मास्टरी हासिल है.उन्हें वहीं काम साैंपना चाहिए उन्हें फुटपाथ रोकने की मास्टरी है धरने करने की मास्टरी है आये दिन आंदोलन करने की मास्टरी है । जिसे गाडी चलाना आता हो उसे खाना बनाने का काम नहीं साैंपा जा सकता. उन्होंने कहा हमारी मास्टरी अच्छी सरकार चलाने में है हमें सरकार चलाने की मास्टरी सौंपिए और जिसको फुटपाथ और आंदोलन करने की मास्टरी है उसे वह काम साैंपिए।
भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. की दिल्ली इकाई की तरफ से दिल्ली विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंकने और हाल में तीन राज्यों में पार्टी को मिली शानदार सफलता और वहां के नव निर्वाचित मुख्यमंत्रियों का स्वागत करने के लिए ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने आप का नाम लिए उस पर कडे प्रहार किये 1 उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक झूठ की फैक्ट्री चल रही है । उनका काम केवल झूठ बोलना है । हमें उनसे परेशान होने की जरुरत नहीं है । राजधानी की जनता चुनाव में उन्हें स्वयं सबक सिखा देगी. उन्होंने कहा कि आजकल दिल्ली में एक नयी अफवाह फैलायी जा रही है कि सरकारी र्कमचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल से घटाकर 58 की जा रही है । सरकार ने तो इस बारे में कभी कुछ सोचा ही नहीं है । उन्होंने कहा कि हर दिन एक नया झूठ और लोगों को गुमराह करना यही उनकी राजनीति का तरीका है । प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों से किसी प्रकार के बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए कहा मैं पीठ में छुरा भोंकने वाला इंसान नहीं हूं। दिल्ली के लोगों से स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनने का आह्वान करते हुए पहले ही विकास की दौड में दिल्ली एक साल पीछे चला गया है । उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रगति के लिये जरूरी है कि अस्थिरता को पनपने नहीं दिया जाये 1 उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 15 साल के राज में जो अधूरे सपने रह गए हैं भाजपा सत्ता में आने पर उनको भी पूरा करेगी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें