एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बाक्स की खोज फिर शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बाक्स की खोज फिर शुरू

air-asia-black-box-search-opretion
आधुनिक जांच उपकरणों से लैस अन्तर्राष्ट्रीय खोजी दल ने आज फिर एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बाक्स फलाइट रेकार्डर की खोज शुरू कर दी। खराब मौसम के कारण पहले दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे तथा इसके ब्लैक बाक्स की तलाश में कठिनाई आयी थी किन्तु अब अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों तथा इंडोनेशिया के विशेषज्ञों के संयुक्त दल ने यह जांच फिर से शुरू कर दी है। 

रविवार को हुई इस विमान दुर्घटना में कोई व्यक्ति जीवित नहीं बचा है। अब तक जो संकेत मिले है उनसे लगता है कि खोजी दल मलबे के निकट पहुंचा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: