पाकिस्तान के सीज़फायर उल्लंघन को भारत का कड़ा जवाब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

पाकिस्तान के सीज़फायर उल्लंघन को भारत का कड़ा जवाब

पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया पर जब भारत ने करारा जवाब दिया तो बातचीत की दुहाई देने लेगे. अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान सांबा सेक्टर में सेना की तादाद बढ़ाने में जुट गया है. सूत्रों ने जानकारी दी कि गुरुवार रात से सीजफायर उल्लंघन की कोई वारदात तो नहीं हुई. लेकिन सांबा सेक्टर में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक जुट रहे हैं. पड़ोसी मुल्क के इस कदम से सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ना तय है.

 गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2014 को सांबा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था. वहीं, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई बंकर और पोस्ट तबाह हो गए. साथ में पाकिस्तानी रेंजर्स के चार जवान भी मारे गए.

नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान के रवैये में कोई सुधार नहीं आया. पाक रेंजरों ने सांबा सेक्टर में 13 भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसका बीएसएफ ने करारा जवाब दिया. साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि वह इसका बड़ा खामियाज़ा भुगतने के लिए तैयार रहे. संघर्षविराम के ताजा उल्लंघन पर पाकिस्तान से कड़ा विरोध प्रकट करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे पाकिस्तान ने कोई सबक नहीं सीखा. नए साल के मौके पर भी शांत रहना मुनासिब नहीं समझा.

इस बीच सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक राकेश शर्मा ने कहा है, 'पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नियम तोड़े. हम इसका संघर्षविराम उल्लंघन का कड़ा विरोध करने वाले हैं.'अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले 8 दिनों में पाकिस्तान ने सात बार सीजफायर का उल्लंघन किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: