चैम्पियन बहनों ने परिवारवालों पर लगाया जान के खतरे का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

चैम्पियन बहनों ने परिवारवालों पर लगाया जान के खतरे का आरोप

diksha weight lifter
जमशेदपुर में सम्पन्न हुई इण्डियन पावर लिफिटंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली बहनों ने अपने परिजनों पर सम्पत्ति विवाद में जान के खतरे का आरोप लगाया है और इस मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक .नगर. राजेश कुमार ने आज यहां बताया कि बुलन्दशहर के बी.बी.नगर इलाके के मडोना जाफराबाद गांव निवासी दीक्षा शर्मा. मनीशा शर्मा और उनकी मां प्रकाशवती ने आरोप लगाया है कि सम्पत्ति विवाद के मामले में उसके परिजन अदालत में विचाराधीन मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे है। आरोपियों ने गत 25 दिसम्बर को घर में घुसकर हथियारों से आतंकित किया। उनके साथ मारपीट कर उन्हे गंभीर चोटें पहुंचायी हैं। 
      
सम्पत्ति विवाद के मामले में उनके परिजनों ने वर्ष 2007 में उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। गौरतलब है कि गत दिसम्बर में सम्पन्न हुई जमशेदपुर में इण्डियन पावर लिफिटंग चैम्पियनशिप में दोनो बहनों ने गोल्डमेडल जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं: