बिहार : प्रतिरोध दिवस का ए॰आई॰एस॰एफ॰ का ऐलान, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

बिहार : प्रतिरोध दिवस का ए॰आई॰एस॰एफ॰ का ऐलान,

  • बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ और छात्र संघ चुनाव की माँग की लेकर को दिवसीय प्रतिरोध दिवस का ए॰आई॰एस॰एफ॰ का ऐलान, सीनेट का घेराव करने गुरिल्ला अंदाज में अंदर पहुँचे ए॰आई॰एस॰एफ॰ के छात्र, तमाम चैकसी को किया ध्वस्त। दर्जनों छात्र नेता घायल 

aisf logo
पटना, पटना विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक के दौरान हुए बर्बर लाठी चार्ज के खिलाफ और छात्रसंघ चुनाव की माँग को लेकर आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन ;।प्ैथ्द्ध ने दो दिवसीय प्रतिरोध दिवस का ऐलान किया है। ।प्ैथ् कार्यालय में आज ।प्ैथ् राज्य परिषद् की बैठक में 30 और 31 जनवरी को प्रतिरोध दिवस का ऐलान किया गया। प्रतिरोध दिवस के क्रम मंे राज्य सरकार एवं पटना वि॰वि॰ कुलपति का पुतला दहन ।प्ैथ् के छात्र पूरे राज्य में करेंगे।
आज सीनेट की बैठक के दौरान तमाम चैकसी एवं सुरक्षा को धत्ता बता ।प्ैथ् के छात्र गुरिल्ला अंदाज में सीनेट हाॅल के अंदर के दरवाजे तक पहुँच गए। दूर शिक्षा निदेशालय के गेट को फांद क्रांतिकारी अंदाज में ।प्ैथ् के छात्र अंदर प्रवेश कर गए। ।प्ैथ् के छात्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि निर्धारित करने एवं पीयू कुलपति के तानाशाही और अलोकतांत्रिक रवैये का विरोध कर रहे थे। इस दौरान पीरबहोर थानाध्यक्ष निसार अहमद के नेतृत्व में पहुँचे सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों एवं वि॰वि॰ के सुरक्षा कर्मियों ने ।प्ैथ् के छात्रों को चारों तरफ से घेर कर अचानक बर्बर लाठी चार्ज किया। लाठी चार्ज में ।प्ैथ् के राज्य सचिव सुशील कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विकास झा, पटना जिला सचिव रूपेश कुमार, राज्य परिषद् सदस्य रजनीश कुमार, बिरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों छात्रनेता चोटिल हुए हैं जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
मौके पर मौजूद ।प्ैथ् के राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा ने कहा कि बर्बर दमन से ।प्ैथ् का आंदोलन थमेगा नहीं बल्कि और उग्र होगा। पटना वि॰वि॰ कुलपति की तानाशाही हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसका विरोध जारी रहेगा। छात्रों के प्रतिनिधित्व के बिना सीनेट की बैठक धोखा है। आज प्रदर्शन में राज्य सचिव मंडल सदस्य हरेन्द्र पंडित, राज्य पार्षद् सुशील उमाराज, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रणय, पटना वि॰वि॰ उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, राजीव कुमार, शुभम कुमार देव, मुरारी सहित दर्जनों छात्र शामिल रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: