सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 जनवरी 2015

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (29 जनवरी)

कुष्ठ निवारण पखवाडे़ का आयोजन आज से 

sehore map
जिले में कुष्ठ निवारण पखवाडे़ का आयोजन 30 जनवरी से 13 फरवरी 2015 तक किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले उक्त पखवाडे़ के अंतर्गत जनजागृति रैली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्रत्येक आरोग्य केन्द्र स्तर पर समुह बैठकें आयोजित की जाएगी तथा कुष्ठ रोग मुक्ति का संदेष गांव-गांव प्रसारित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी से आयोजित होने वालेे़ कुष्ठ नियंत्रण पखवाडे़ के अंतर्गत चिन्हित ग्रामांे में एन.एम.ए. द्वारा सर्वे किया जाएगा तथा स्वास्थ्य कर्मियांे, आषा कार्यकर्ता द्वारा कुष्ठ से संबंधित लक्षण चिन्हों से आम लोगों को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर शहरी एवं गंदी बस्ती में चर्म रोग निदान षिविर का आयोजन होगा,स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोग से संबंधित पर्चे,पेम्पलेट का वितरण कर कुष्ठ नियंत्रण अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। पखवाडे़ की सफलता के लिए जिला कुष्ठ शाखा द्वारा सभी तैयारियां पूरी की गई है तथा जिले के समस्त ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर एवं मैदानी अमले  को अभियान की सफलता के लिए आवष्यक दिषा निर्देष दिए गए हैं।

‘‘रोजगार मेले का समापन’’

स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ चन्द्रषेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर द्वारा आयोजित दो दिवसीय रोजगार अवसर मेले का समापन आज संपन्न हुआ इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकरी श्री बिजेन्द्र बिजोलिया भी उपस्थित थे । उक्त मेले मे 24 विभिन्न कम्पनियो ने रोजगार प्रदान करने हेतु अपने स्टाॅल लगाए । च.शे.आ.शा.स्ना.अ.महाविद्यालय सीहोर प्र.प्राचार्य ने बताया कि आयोजित दो दिवसीय मेले मे लगभग एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं 862 छात्रों ने पंजीयन कराया । उक्त पंजीयन मे से 425 छात्रो का कम्पनियो ने प्रारम्भिक चयन किया। कम्पनियों के स्टालों मे सेनापति सिक्युरिटी सर्विस,ब्लू केप सिक्युरिटी सर्विस ,आम्र्स एग्रोटेक प्रा.लि. ,एस.बी.आई लाईफ ,सेल मेन्युफेक्चरिंग आदि कम्पनियां प्रमुख थी रोजगार मेले मे जिले के सभी शासकीय महाविद्यालय एवं समस्त शासकीय विभागों ने अपने विभागो से संबंधित काॅरियर अवसरो की जानकारी प्रदान की। स्वामी विवेकानन्द कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा विगत वर्षो में आयोजित किया जाने वाला यह चैथा रोजगार अवसर मेला था जिनमें क्रमषः 2010 में 350 ,2013 मे 125, 2014 मे 706,एवं वर्तमान में 410 छात्रों को विविध क्षैत्रों में रोजगार प्राप्त हुए स्वामी विवेकानन्द कॅारियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा भविष्य में भी रोजगार अवसर मेले का आयोजन किया जावेगा।

शहीदांे की स्मृति में आज रखा जाएगा मौन

 प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 जनवरी 2015 को प्रातः 11.00 बजे संपूर्ण राष्ट्र में शहीदों की स्मृति में मौन रखा जाएगा। इस दौरान सभी कार्य तथा गतिविधियां रोक दी जाएगी। राज्य शासन द्वारा इस संदर्भ में निर्देष दिए गए है कि 2 मिनट का मौन शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना जहां कही व्यावहारिक हो सायरन बजाकर अथवा सेना की तोप दागकर दी जानी चाहिए तथा 2 मिनट का मौन रखा जाना चाहिए। 2 मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11.00 बजे तक सायरन बजाकर दी जानी चाहिए और फिर 2 मिनट बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक आल क्लियर सायरन बजाया जाना चाहिए। जिला प्रषासन द्वारा जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा निजी एवं सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देशित कर दिया गया है कि शहीद दिवस संपूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाये। कठिनाई से प्राप्त की गई स्वतंत्रता की सुरक्षा, संरक्षण तथा उसकी समृद्धि के प्रति सजग रहना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और उसका नैतिक उत्तरदायित्व है। जिले में स्थित विभिन्न वाणिज्य और उद्योग संघों से भी यह सुनिष्चित करने का अनुरोध किया गया है कि वे भी अपने सदस्यों, संबंद्ध एसोसिएषनों तथा संगठनों को शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखने के लिये कहें इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखना राष्ट्रीय कर्तव्य है। 

मद्य निषेध संकल्प दिवस आज

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को महात्मा गाॅधी जी की पुण्यतिथि पर मद्य निषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। समाज मे बढती हुई मदिरापान सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम के लिये तथा इससे होने वाले दुष्परिणामो से समाज को अवगत कराने के उद्देष्य से विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रम गोष्ठी रैली प्रर्दषनी गीत एवं नाटक का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर जिले में विद्यालय, महाविद्यालय, नगर पालिका, नगर पंचायत जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतो में कार्यक्रम आयोजित कर लोगो से संकल्प पत्र व शपथ पत्र भरवाये जायेगें।  

कोई टिप्पणी नहीं: