रक्षा सौदों में बिचौलिया के मुद्दे पर हो र्सवदलीय बैठक : कांगे्रस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 जनवरी 2015

रक्षा सौदों में बिचौलिया के मुद्दे पर हो र्सवदलीय बैठक : कांगे्रस

all-party-meeting-demand-on-defence-mediator
कांगे्रस ने रक्षा सौदों में बिचौलियों के संबंध में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान के मद्देनजर इस मुद्दे पर र्सवदलीय बैठक बुलाने की मांग की है । श्री पर्रिकर ने इसी सप्ताह कहा था कि रक्षा सौदों में एजेंटों को कानूनी मान्यता देने पर विचार किया जा रहा है । कांगे्रस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने यहां संवाददाताों से कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडा हुआ है और किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व इस पर विस्तृत विचार विर्मश किया जाना चाहिये. उन्होंने कहा कि इस पर र्सवदलीय बैठक बुलाकर चर्चा की जानी चाहिये क्योंकि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर गंभीर राजनीतिक विचार विर्मश की जरूरत होती है और रक्षा मंत्री को ऐसे मामलों में अचानक ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिये. रक्षा मंत्री ने संवाददाताों से कहा था कि कंपनियों के प्रतिनिधियों को भारत में रखने की अनुमति देने का प्रस्ताव है और वही बिचौलिये होंगे. उन्होंने कहा कि बिचौलिया से उनका मतलब दलाल या कमीशन एजेंट से नहीं है । उल्लेखनीय है कि 1980 के दशक में बोफोर्स तोप सौदे में दलाली के आरोप लगने के बाद बिचौलियों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: