बिहार में आमिर खान की चर्चित फिल्म पी.के. को टैक्स फ्री किया जायेगा और साथ ही सरकार की ओर से गांवशगांव में आम लोगों के लिए फिल्म देखने की व्यवस्था की जायेगी. मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार के र्सवमान्य नेता नीतीश कुमार ने कल पीके फिल्म देखी और इसकी प्रशंसा करते हुए इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की सलाह दी है । श्री कुमार की इच्छा के अनुरूप सरकार फिल्म पीके को टैक्स फ्री करने पर विचार करेगी. इस फिल्म में धर्म के नाम पर समाज को ठगने वालों के चक्कर में नहीं पड़ने की शिक्षा दी गयी है । श्री मांझी ने कहा कि यह फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए 1 वह चाहते है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें 1 खासकर गरीब लोग भी इस फिल्म को देख सकें इसलिए इस फिल्म को टैक्स फ्री करना जरूरी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अभी यह फिल्म नहीं देखी है लेकिन वह जरूर इस फिल्म को देखेंगे.
इस बीच भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी आमिर खान की फिल्म पी.के. की प्रशंसा की और कहा कि यह एक अच्छी फिल्म है जो आडम्बर को दूर करने में मददगार साबित होगी. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सभी लोगों को देखनी चाहिए और इसपर किसी तरह का कोई भी विवाद खड़ा नहीं किया जाना चाहिए. श्री मोदी ने कहा कि जो लोग भी इस फिल्म पर हंगामा कर रहे हैं उन्हें भी कम से कम एक बार जरूर यह फिल्म देखनी चाहिए. इससे उनकी गलतफहमी दूर हो जायेगी. उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म इतना कमजोर नहीं है जिसे कुछ लोगों की बातों से नुकसान हो जायेगा. वैसे भी हिन्दू धर्म ही विश्व में एक ऐसा धर्म है जो समय के साथ अपने में बदलाव करता रहा है । यही कारण है कि न पहले और न आगे. कभी इसका कोई नुकसान होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें