इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर से निकाह किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 जनवरी 2015

इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर से निकाह किया

imran-marriage-with-bbc-anchor
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान और अब मशहूर राजनीतिज्ञ इमरान खान ने बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान से निकाह कर लिया है । मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है । इमरान और रेहम की तरफ से निकाह होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह समझा जाता है कि दोनों ने पिछले सप्ताह गुपचुप निकाह कर लिया था। इस बीच 62 वर्षीय इमरान के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि विश्व कप विजेता कप्तान ने 41 वर्षीय पाकिस्तानी न्यूज एंकर रेहम से शादी कर ली है जो तलाकशुदा हैं और तीन बच्चों की मां हैं. रेहम अपनी पिछली शादी के दौरान ब्रिटेन में रहती थीं. रेहम बीबीसी के क्षेत्रीय समाचार कार्यक्रम साउथ टुडे में प्रेजेंटर थीं.

इमरान की पिछली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी जिससे उनके दो बेंटे सुलेमान इसा और कासिम हैं। इमरान और जेमिमा 2004 में अलग.अलग हो गये थे। जेमिमा ने गत अक्टूबर में रहस्योद्घाटन किया था कि वह अपने सरनेम खान को हटा रही हैं और अपने पारिवारिक नाम पर वापस लौट रही हैं क्योंकि उनके पूर्व पति फिर से शादी करने जा रहे हैं. जेमिमा ने तब कहा था मेरे पूर्व पति इमरान ने हाल में कहा है कि वह फिर से शादी करना चाहते हैं. इस बात ने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि यह सही समय है कि मुझे अपना नाम बदलकर वापस गोल्डस्म्िथ पर लौटना चाहिए। इमरान के एक पारिवारिक मित्र का कहना है कि उनकी बहने सहित रिश्तेदार इस शादी के खिलाफ थे और उन्हें इमरान के शादी करने पर काफी हैरानी हुई. पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक और इमरान के नजदीकी मित्र डा. शाहिद मसूद ने टेलीविजन पर कहा कि इस दिग्गज क्रिकेटर ने न तो इस खबर की पुष्टि की है और न ही इससे इंकार किया है ।

कोई टिप्पणी नहीं: