भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नरेन्द्र मोदी सरकार केा अपने विकास का एजेंडा लागू करने के रास्ते में रोडे अटका रहा है । भाजपा की दिल्ली इकाई की तरफ से आज रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने सात माह के कार्यकाल में विश्व में देश की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस कराने में सफलता हासिल की है । उन्होंने कहा किसरकार को अपना काम करने से रोकने के प्रयास में विपक्षी दल राज्यसभा में तरह.तरह से अडचने पैदा कर रहा है जिससे अनेक महत्वपूर्ण विधेयक पिछले सत्र में पारित नहीं हो पाये 1 यही आरोप संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने भी अपने भाषण में लगाया.
श्री शाह ने कहा कि विपक्ष की वजह से बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश.एफडीआई. का विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो सका. देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए सरकार भूमि अधिग्रहण और कोयला अध्यादेश लाई है और अब खनन अध्यादेश भी लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कि सरकार केा विकास एजेंडा पर आगे बढने से कोई नहीं रोक पायेगा। वर्ष 2014 को भाजपा के इतिहास का विजय वर्ष बताते हुए श्री शाह ने कहा कि इससे पहले देश निराशा में डूबा हुआ था। श्री मोदी की अगुवाई में सरकार ने काम शुरु किया है लोगों की निराशा और हताशा दूर हुई है और उनमें आशा का संचार और विश्वास का सृजन हुआ है । पिछले साल भाजपा ने तीन राज्यों में सरकार बनाई और जम्मू.कश्मीर में सबसे ज्याद सीटें जीतने का इतिहास रचा. भाजपा को वादा निभाने वाली पार्टी बताते हुए श्री शाह ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि अब उसका विजय रथ दिल्ली पहुंचा है और उम्मीद है कि राजधानी की जनता भी उसे पूरा र्समथन देगी. महंगाई का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन.संप्रग. सरकार के कार्यकाल में थोक महंगाई छह से सात प्रतिशत के बीच थी जो श्री मोदी के सात माह के कार्यकाल में घटकर शून्य रह गई है । सात माह में डीजल .पेट्रोल के दाम दस बार कम हुए हैं 1 उपभोक्ता को सालभर में 1500 रुपए से 4500 रुपए का फायदा हुआ है ।
श्री शाह कहा कि देश एक बार फिर तरक्की की राह पर आगे बढने लगा है । दस साल पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.राजग. की सरकार 8.6 प्रतिशत की विकास दर नयी सरकार को साैंप कर गई थी . लेकिन श्री मोदी की अगुवाई में जब सरकार बनी तो उसे विरासत में 4.6 प्रतिशत की विकास दर मिली। सरकार ने कुछ महीनों में ही अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने का काम किया और यह यह दर बढकर 5.7 प्रतिशत पर आ गई है । सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी पर श्री शाह ने कहा कि वहां अब स्थिति बदल गई है । गोलीबारी की शुरुआत पाकिस्तान करता है तो हिन्दुस्तान की फौज उसका जवाब देकर समाप्ति करती है । सीमा से गोली आती है तो यहां से गोला जाता है . ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है । सीमा की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया और तीनों सेनाों को आवश्यक हथियार और उपकरण मुहैया कराये गए हैं. दिल्ली की समस्याों के संबंध में श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी.आप. ने अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के केवल वादे किया इस पर वास्तव में काम भाजपा ने किया 1 उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार बनाने में आप के लोग मेट्रो रेल सेवा से रामलीला मैदान पहुंचे थे 1 इसके बाद भी क्या वह कभी मैट्रो से आये. ऐसा नाटक क्यों किया गया 1 सादगी और सहजता की ब्राडिंग करने की क्या जरुरत है । बोगस वोटरों के संबंध में श्री शाह ने कहा कि आप के नेता अपने गिरेबान में झांके 1 उनके पास कितने वोटर कार्ड थे 1 वैट के बारे में आप ने झूठे आंकडे दिए 1 पार्टी के 49 दिन के शासनकाल में 150 छापे पडे 1 आप का झूठ बोलने का रिकार्ड है और उसे कोई नहीं हरा सकता. उन्होंने कहा कि आप नेता दिल्ली छोडकर बनारस प्रधानमंत्री बनने के लिए गए थे 1 देश का विकास उनके लिए कोई मायने नहीं रखता 1 उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की कि राजधानी को विश्व स्तर का शहर बनाने के लिए श्री मोदी का साथ दें और यहां भी भाजपा की सरकार बनवायें. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर . झारखंड के रघुबर दास और महाराष्ट्र के देवेन्द्र फडनवीस का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें