जनता परिवार की एकजुटता की प्रक्रिया तेज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 जनवरी 2015

जनता परिवार की एकजुटता की प्रक्रिया तेज

janta-family-process-begin
समाजवादी पार्टी. राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल .यू. के नेताों की आज यहां बैठक हुई जिसमें जनता दल परिवार के दलों के विलय प्रक्रिया को तेज करने पर विचार किया गया। बैठक के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तथा जद.यू. के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने बताया कि विलय प्रक्रिया के लिये अधिकृत समाजवादी पार्टी.सपा. प्रमुख मुलायम सिंह यादव जल्दी ही जनता दल.एस. के प्रमुख एच डी देवेगौडा तथा इंडियन नेशनल लोकदल के नेताों के साथ बैठक करेंगे . उन्होंने बताया कि अगली औपचारिक बैठक की तिथि श्री मुलायम सिंह यादव निर्धारित करेंगे 1 आज की बैठक में श्री मुलायम सिंह यादव. जद.यू. प्रमुख शरद यादव. श्री लालू प्रसाद यादव . श्री नीतीश कुमार. सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव तथा राजद के नेता पे्रमचंद गुप्ता ने हिस्सा लिया.

श्री लालू प्रसाद याद और श्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा बार. बार अध्यादेश लाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि अगली बैठक में इस मुद्दे पर आंदोलन की रूपरेखा तय करने पर चर्चा की जायेगी 1 उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हक के खिलाफ अध्यादेश जारी किया है । उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल जनता परिवार के विलय के खिलाफ नहीं है । आज की बैठक में उसका कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। श्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ठग कर लोगों से वोट लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताों ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था लेकिन असलियत यह है कि बिजली है ही नहीं. श्री लालू प्रसाद यादव और श्री नीतीश कुमार पिछले चार दिनों से राजधानी में इस बैठक के लिये श्री मुलायम सिंह यादव का इंतजार कर रहे थे 1 गत चार दिसम्बर को जनता परिवार के दलों की बैठक में विलय के लिये श्री मुलायम सिंह यादव को अधिकृत किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: