गुजरात में सांप्रदायिक दंगे, दो की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 जनवरी 2015

गुजरात में सांप्रदायिक दंगे, दो की मौत


गुजरात के भरूच में सांप्रदायिक दंगे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 22 घायल हैं. एक घायल को गंभीर हालत में सूरत के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है. दो पुलिसकर्मी भी ज़ख़्मी हुए हैं.


भरूच के पुलिस अधीक्षक बिपिन आहिरे ने बताया, "बुधवार दोपहर को भरूच ज़िले के अम्बेटा में दो व्यक्तियों के बीच एक दूसरे को आँखें दिखाने की बात ने थोड़ी देर में सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया."
उन्होंने बताया, "इसके बाद नज़दीकी इलाक़े हासोत में भी दंगे शुरू हो गए. पथराव और आगजनी को काबू करने के लिए हमें आंसू गैस के गोले दागने पड़े. अभी हालात नियंत्रण में हैं."

पुलिस अधीक्षक के अनुसार  इलाके में छह एसआरपी और एक रैपिड एक्शन फ़ोर्स की टुकड़ियां तैनात की गई हैं. अम्बेटा निवासियों ने पुलिस को बताया कि विवाद एक छोटे लड़के के पतंग पकड़ने से शुरू हुआ और फिर बढ़कर सांप्रदायिक हिंसा में तब्दील हो गया. गुजरात में मकर सक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने का चलन है.

 पुलिस अधीक्षक के अनुसार, "हमने पाँच एफ़आईआर दर्ज की हैं और 17 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है." पुलिस ने यह भी बताया कि इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे तनाव बना हुआ है. भरूच में पिछले साल नवंबर में भी मुहर्रम के दौरान मामूली विवाद के बाद कौमी दंगे भड़के थे.

कोई टिप्पणी नहीं: