मुंबई एयरपोर्ट पर मिला आतंकी हमले की धमकी भरा पर्चा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

मुंबई एयरपोर्ट पर मिला आतंकी हमले की धमकी भरा पर्चा


आए दिन मिल रही आतंकी धमकियों के चलते भले ही देश के मेट्रो शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं लेकिन फिर भी इसका सिलसिला बंद नहीं हो रहा है. मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट से धमकी भरा एक पर्चा मिला है. इस पर्चे पर आईएसआईएस की धमकी है कि 26 जनवरी को देश में आतंकी हमले किए जाएंगे.

इस पर लिखा हुआ है 'ISIS - 26/01/15 IS BOM OK.' सफेद पर्चे पर यह धमकी लिखी गई है. मेन्स टॉयलेट में यह पर्चा मिला है. इसके बाद से सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं एक अन्य टॉयलेट में पर्चा मिला है, इस पर लिखा है, '10 january attack by ISIS has been postponed' (आईएसआईएस का 10 जनवरी को किया जाने वाला आतंकी हमला फिलहाल टाल दिया गया है.)

इससे पहले इसी महीने की 7 तारीख को भी मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में आतंकी हमले की धमकी वाला संदेश मिला था. एयरपोर्ट के टॉयलेट की दीवार पर उकेरा गया था, 'Attack by ISIS 10.01.15' (आईएसआईएस 10 जनवरी को आतंकी हमला करेगा.) 16 दिसंबर को पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश के बड़े शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि 26 जनवरी के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के दौरे पर आ रहे हैं.



 

कोई टिप्पणी नहीं: