उद्योगपतियों का दास, किसानों का दुसमन है मुख्य मंत्री -उमेश तिवारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

उद्योगपतियों का दास, किसानों का दुसमन है मुख्य मंत्री -उमेश तिवारी

  • जैतहरी के किसानों पर गोली चलवाना अपराध है।

anti-farmer-land-law
टोंकों-रोंकों-ठोंकों क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने अनुपपुर जिले के जैतहरी में मोजर वेयर पावर प्लांट हेतु किसानों की भूमि का जवरिया भू-अधिग्रहण पर किसानों द्वारा विरोध करने पर पुलिस गोली चालन की निन्दा करते हुए कहा है कि निहत्थे किसानों पर गोली चलाना अपराध है इस आपराधिक कृत्य पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित गोली चालन का आदेश देने वाले अधिकारियों तथा गोली चलाने वाले पुलिस वालों पर आपराधिक प्रकरण कायम किया जाना चाहिए। श्री तिवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उद्योगपतियों के दास बनकर कार्य कर रहे है तथा किसानों के दुसमन बन कर उनकी जमीन लुटाने में लगे है। 

अच्छे दिन का वादा करके वोट लूटने वाले मोदी ने चोर दरवाजे से अध्यादेश लाकरके, भूमि, अधिग्रहण कानून रद्द करके पूॅजीपतियों का चाकर होना साबित किये हैं। मोदी एवं भा.ज.पा. सरकार को उद्योगपतियों के हित में जवरिया भूमि अधिग्रहण मे 2014 का नया कानून आडे आ रहा था तो कानून को ही बदलने का काम किए। अब इस अध्यादेश के द्वारा यह कानून बना लिया गया है कि यदि किसान अपनी जमीन नही देता है तो पुलिस से लाठी गोली चलवाकर किसान की जमीन छीन ली जायेगी। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह की सरकार ने जैतहरी में किसानों पर गोली चलवाकर मोदी सरकार द्वारा लाये गये अध्यादेश पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। शिवराज सिंह पूरे प्रदेश में इसी तरह के जवरिया भूमि अधिग्रहण की तैयारी कर चुके है, तभी तो कहते है ’’देशी-विदेशी उद्योगपती आओ प्रदेश की जिस जमीन में तुम उंगली रखोगे वह जमीन तुम्हारी होगी’’। श्री तिवारी ने जवरिया भूमि अधिग्रण के विरोध में आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान अनन्तराम तथा पुलिस गोली चालन में घायल हुये किसानों का पुर्णतया दोषी प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मानते हुए उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की माॅग की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: