सीएम ने किया प्रसीडेंट कप 2015 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ
देहरादून,18 जनवरी (निस)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को मसूरी रोड़ स्थित कसिगा स्कूल में प्रेसीडेंट कप-2015 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवंत समाज के परिचायक होते हैं। समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। खेल के क्षेत्र से प्रत्यक्ष रूप ना जुड़े लोगों को भी खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए। खेल न केवल हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं बल्कि इससे हमारी कार्यकुशलता भी बढ़ती है। मुख्यमंत्री ने पहले मैच में खेल रही दोनों टीमों, एडीटर्स टीम व आईएएस,पीसीएस व आईपीएस टीम के खिलाडि़यों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी, मुख्य सचिव एन रविशंकर, डीजीपी बीएस सिद्धू सहित अन्य विशिष्टजन मौजूद थे।
ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थ व्यवस्था मजबूत करने में बैंकों की मजबूत भूमिका
देहरादून,18 जनवरी (निस)। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में सहकारी बैंक व सहकारी क्षेत्र की अन्य शीर्ष संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहकारी संस्थाएं अपना सक्रिय सहयोग दे। कृषि आधारित योजनाओं को लागू करने में भी सहकारी बैंक किसानों को सहयोग करें। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार देर रात्रि बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कही। बैठक में सभी जनपदों के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य सरकार सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सहकारी क्षेत्र के हित में हर संभव कदम उठाये जायेंगे। सहकारी बैंक व शीर्ष संस्थाओं की समस्याओं का समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंक आत्म निर्भर बने। साथ ही ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में भी आगे आये। सहकारी बैंक ग्रामीण स्तर पर जाकर कार्य करे। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में भी अपना सक्रिय योगदान दे। सरकार द्वारा जिन योजनाओं में 80 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है, उन योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक आगे आये। बैंक भी रिफार्म की दिशा में आगे बढ़े, ताकि वे आत्म निर्भर बन सके। हार्टीकल्च्चर व फ्लोरीकल्चर उद्योगों को प्रोत्साहित करने में भी बैंक आगे आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की आवश्यकता को देखते हुए बैंक आई.टी. और कुशल मानव संसाधन को उपयोग करे। राज्य सरकार द्वारा जो भी सहयोग दिया जाना है, वह दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ऋण सीमा बढ़ाने के लिए नाबार्ड से अनुरोध किया जायेगा। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने सहकारी बैंक व शीर्ष संस्थाओं द्वारा अब तक किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सहकारी बैंक और शीर्ष संस्थाओं की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।बैठक में विभिन्न जनपदों के जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, फेडरेशन व अन्य शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
भाजपा को प्रदेश की चिंता है तो दिल्ली में जाकर धरना देंः सुरेंद्र
देहरादून,18 जनवरी (निस)। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा द्वारा राज्य सरकार पर लगाये जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेवान में झांके। प्रदेश के विकास की उन्हें यदि इतनी ही चिन्ता है, तो वे दिल्ली जाकर रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास पर धरना दें जिन्होंने उनके सांसदों को मंत्री नहीं बनाया, उन्हंे धरना पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने के लिए भी करना चाहिए क्योंकि यूपीए के समय अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का मूल्य 130 एवं 140 बैरेल प्रति डाॅलर था जहां उसका मूल्य बाजार में 60-70 रूपये लीटर था। उन्होंने कहा कि आज अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में उसका मूल्य 40 बैरेल प्रति डाॅलर हैं जबकि किन्तु उसके अनुपात में तेल के दाम कम नहीं किए हैं जिसके कारण तेल की कीमतांे में कमी के बावजूद जनता को महंगाई से राहत मिलती नही दिख रही हैं, लगता है हाई फाई चुनाव के प्रचार में खर्च किए धन को जनता से वसूला जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अपने सांसदों से राज्य के हितों के प्रति सचेत रहने को भी कहें। उन्होंने कहा कि जहा एक ओर मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेशके हर क्षेत्र के विकास के लिए जनपदों का भ्रमण कर विकास कार्यंाे का जायजा ले रहे है तथा जनसमस्याओं का समाधान कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पर आरोप लगाना यह दर्शाता है कि भाजपा को राज्य की ज्वलंत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहा एक ओर भाजपा आरोप लगा रही हैं वही दूसरी ओर उसी जनता के सामने जाने का दम भर रही हैं। यह भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता हैं कि उसके कथनी और करनी में कितना अंतर हैं विकास के कार्यो पर ध्यान देने के बजाय भाजपा के नेता सिर्फ आरोप लगाने में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यदि इतना ध्यान यह लोग अपने क्षेत्र के विकास में देते तो प्रदेश का चहुमुखी विकास हो जाता। भाजपा का यह बयान कि प्रदेश के नौकरशाह सरकार की बात नही मान रहे हैं। हस्यास्पद है सरकार के दिशानिर्देशों का अनुपालन शासन स्तर पर अपेक्षित रूप से किया जाता है यह नितिगत व्यवस्था है फिर भी भाजपा के लोग इन बेकार के मुद्दों को उठाकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
वन विकास निगम अध्यक्ष ने किया खनन का औचक निरीक्षण
देहरादून,18 जनवरी (निस)। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने रविवार की दोपहर हलद्वानी के गौला क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर खनन के बाबत अनेक अनियमितताएं पकडी। उनके औचक निरीक्षण से वन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही खनन कार्य में लगे लोगों में हडकम्प मच गया। इन्दिरा नगर गेट पर श्री धामी के घेराव की भी जानकारी मिली है। हरीश धामी ने बताया कि उन्होनें खनन में लगे 14 वाहन पकडे, जोकि तौल से लगभग 35 कुन्तल अधिक खनन सामग्री ले जाते पाये गये। इन वाहनों की तौल उन्होनें इन्दिरा नगर गेट पर करायी। श्री धामी ने बताया कि गौला नदी में लगभग 200 से 300 ऐसे अवैध वाहन है, जोकि बिना औपचारिकताएं पूर्ण कर धडले से चल रहे हैं। उन्होनें खनन में लगी दो वाहन जो बिना रायल्टी लिये हुए चलते पाये गये, उन्हे सीज कर थाने भिजवा दिया। उन्होनें शीशमहल और इन्दिरा नगर गेटों पर आकस्मिक छापेमारी की। जहाँ उन्हें अवैध खनन का कारोबार देखने को मिला। अध्यक्ष के औचक निरीक्षण की सूचना मिलने पर वन निगम के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिनकी श्री धामी ने जमकर फटकार लगायी। उन्होनें कहा कि उत्तराखण्ड का अधिकांश भाग वन आच्छादित है। वन सम्पदा एवं वन खनिज प्रदेश की आय के सबसे बडे स्रोत हैं। अवैध खनन व उप खनिजों की चोरी के माध्यम से सरकार को राजस्व घाटा पहुंचाने वाले अधिकारियों व खनन कारोबारियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होनें कहा कि आज के निरीक्षण से लगभग एक करोड प्रति दिन के हिसाब से राजस्व की चोरी हो रही है। उन्होनें कहा कि वन निगम के अधिकारी सचेत हो जायें। अच्छे अधिकारियों व कर्मचारियों का वे सम्मान करते हैं, परन्तु लूट खसोट में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को दण्डित अवश्य किया जायेगा। उन्होनें इस बात पर भी हैरानी जतायी की किसी भी गेट पर जहाँ खनन हो रहा है या वाहनों की निकासी हो रही है। वहाँ किसी भी प्रकार के सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाये गये हैं। उन्होनें वन निगम के आला अफसरों से कहा कि वे तत्काल खनन गेटों पर सीसीटीवी लगवाना सुनिश्चित करें ताकि रिकार्ड किये गये फुटैजों के आधार पर कार्यवाही की जा सके। उन्होनें कहा कि खनन के इस खेल की जानकारी वह मुख्यमंत्री को भी देंगे।
युवाओं को संस्कारित करना संघ का उद्देष्य: भुवन
देहरादून,18 जनवरी (निस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पूरे देश में डेढ़ लाख से अधिक सेवा के कार्य चलाये जा रहे हैं इनमें से पांच सौ से अधिक कार्य उत्तराखंड में चल रहे हैं। संघ का उद्देश्य युवाओं को संस्कारित करने के साथ साथ भारत के गौरवमयी इतिहास से परिचित कराना है। यह बात आज विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में विभाग प्रचारक भुवन जोषी ने कही। ज्वाॅइन आरएसएस इंटरनेट साइट के माध्यम से संघ के संपर्क में आये युवाओं को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि हर माह आठ हजार से अधिक लोगों द्वारा संघ की बेवसाइट को देखा जाता है। इससे साबित होता है कि लोग संघ के बारे में जानना और समझना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग संघ के बारे में कुछ जानते हैं उन्हें और अधिक जानकारी देना और जो जानना चाहते हैं उन्हें संघ से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि संघ को समझने के लिए संघ से जुड़ना होगा। कार्यक्रम में युवाओं की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक नैथानी ने किया। इस अवसर पर 60 से अधिक स्नातक और स्नात्कोत्तर के युवा उपस्थित थे।
राज्यपाल ने केन्द्र से अर्द्ध कुंभ हेतु केन्द्रीय सहायता की धनराशि अवमुक्त करने का किया अनुरोध
देहरादून,18 जनवरी (निस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय कार्यक्रम के पश्चात् उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा. के.के.पाॅल, रविवार सायं देहरादून पहुँचे । इन तीन दिनों में राज्यपाल ने राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी, उप राष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी, प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली से मुलाकात की। इन सभी महानुभावों से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उन्हें राज्य के विकास कार्यो तथा 2013 में राज्य में आई भीषण दैेवीय आपदा से प्रभावित क्षेत्रों, विशेषतः केदारनाथ क्षेत्र में चल रहे पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण सम्बंधी कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। केन्द्रीय वित्त मंत्री से भेंट के दौरान राज्यपाल ने आगामी 2016 में पड़ने वाले हरिद्वार अर्द्ध कुंभ के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबन्धेां की जानकारी दी और अर्द्ध कुंभ हेतु केन्द्रीय सहायता की धनराशि यथाशीघ्र अवमुक्त करने का अनुरोध किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें