राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने उन्हें हिंदू मुख्यमंत्री का विरोधी बताये जाने सम्बन्धी खबरों को भारतीय जनता पार्टी की साजिश करार देते हुए कहा है कि यदि जम्मू कश्मीर में किसी अन्य धर्म का मुख्यमंत्री बनता है तो उन्हें खुशी होगी. श्री आजाद ने यहां जारी बयान में कहा ..मैं जानना चाहता हूं कि मैंने कब यह कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदू मुख्यमंत्री नहीं हो सकता. इसका कोई रिकार्ड होना चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि देश का संविधान धर्म या किसी अन्य आधार पर किसी को मुख्यमंत्री मंत्री बनने से नहीं रोकता। यदि जम्मू कश्मीर में किसी अन्य धर्म का मुख्यमंत्री बनता है तो उन्हें आपत्ति होने की बजाय और खुशी होगी. श्री आजाद ने आरोप लगाया कि दरअसल उन्हें हिंदू मुख्यमंत्री का विरोधी बताने सम्बन्धी खबरों के पीछे भाजपा का हाथ है ।उन्होने कहा ..मुख्यमंत्री को लेकर मेरे विचार सार्वजनिक हैं 1यदि किसी को संदेह है तो वह रेयासी में चुनाव प्रचार के दौरान मेरे भाषण को देख सकता है ।
श्री आजाद ने कहा कि वह समय आने पर इस बात का खुलासा करेंगे कि भाजपा ने इस समय उनके खिलाफ हल्लाबोल अभियान क्यों चला रखा है । भाजपा की आलोचना करते हुए श्री आजाद ने कहा कि उनके खिलाफ निजी हमला करने के लिए उसे राज्य में सामाजिक एकता एवं अखंडता तथा धार्मिक सद्भाव के साथ खिलवाड नहीं करना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में किसी पार्टी का मुख्यमंत्री बनने के लिए संख्याबल की जरूरत होती है ।यदि भाजपा के पास पर्याप्त संख्या है तो उसे अपनी पसंद का मुख्यमंत्री बनाने से कौन रोक रहा है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें