संयुक्त राष्ट्र में उठेगा सिख विरोधी दंगे का मामला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 जनवरी 2015

संयुक्त राष्ट्र में उठेगा सिख विरोधी दंगे का मामला

anti-sikh-riots-issues-in-un
अमेरिका स्थित मानवाधिकार समूह सिख फॉर जस्टिस .एसएफजे. ने वर्ष 1984 में भारत में हुए सिख विरोधी दंगे के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने का निर्णय लिया है। समूह के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नून ने बताया कि एसएफ जे इजरायल. आर्मेनिया. बोस्निया और रवांडा जैसे नरसंहार पीडि़त देशों से 2015 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में 1984 के दंगों को नरसंहार करार देने के लिए प्रस्ताव पारित करने की अपील करेगा। 

भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफते 1984 के दंगों को नरसंहार कहा था जिसके बाद मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश में लगे सिख संगठनों को मौका मिल गया था। पिछले 30 वषा6 में पहली बार सात नवंबर को न्यूयार्क में स्थित मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायोग ने 1984 के दंगापीडि़तों का बयान लिया था। जिसमें एसएफजे ने ..नवंबर 1984 सिख नरसंहार.. शीर्षक से 30 पेजों की रिपोर्ट साैंपी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: