बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण राजधानी पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में कल रात से रुकशरुक कर हो रही वर्षा से जनजीवन अस्तशव्यस्त हो गया है । मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे दवाब के कारण मौसम ने करवट बदली है जिसके कारण पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में रुकशरुक कर वर्षा हो रही है । हालांकि आसमान में बादलों के छाये रहने से न्यूनतम और उच्चतम तापमान में वृद्धि हुयी है जिसके कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
सूत्रों ने बताया कि चार जनवरी तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है । चार जनवरी के बाद ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ेगा 1 पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में पांच .गया में 3.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें