बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (09 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (09 जनवरी)

आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों को हाईटेक करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बालाघाट
  • टेबलेट पी.सी. के द्वारा रखती हैं बच्चों के वजन पर निगरानी

balaghat news
आंगनवाड़ी कन्द्रों के बच्चों के कुपोषण एवं वजन पर निगरानी रखने के लिए बालाघाट जिले की आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों को आधुनिक तकनीक से लेस कर दिया गया है। जिले की 107 आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों को एंड्रायड टेबलेट पी.सी. प्रदान कर आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों के वजन पर आनलाईन नजर रखी जा रही है। इतना ही नहीं आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों के भ्रमण पर भी जी.पी.एस. सिस्टम के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इस तरह कुपोषण से लड़ने एवं आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों के भ्रमण पर निगरानी रखने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने वाला बालाघाट म.प्र. राज्य का पहला जिला बन गया है।  कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों के वजन पर आनलाईन निगरानी रखने के लिए वात्सल्य साफ्टवेयर बनाया गया है। इस साफ्टवेयर का आनलाईन उपयोग करने के लिए जिले की 11 बाल विकास परियोजनाओं की 107 आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों को एंड्रायड टेबलेट पी.सी. प्रदान किये गये है। सभी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों को टेबलेट पी.सी. चलाने के लिए पूर्व में ही प्रशिक्षित कर दिया गया है। आई.सी.डी.एस. के अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग बालाघाट जिले में नवाचार के रूप में प्रारंभ किया गया है। पिछले दो माह से टेबलेट पी.सी. के माध्यम से जिले में बच्चों के वजन पर निगरानी रखी जा रही है। वात्सल्य साफ्टवेयर का संचालन एवं जी.पी.एस. आधारित तकनीक पर पर्यवेक्षको के आंगनवाडी केन्द्रों के निरीक्षण कार्यक्रमों का आन-लाईन मूल्यांकन किया जा रहा है। वात्सल्य साफ्टवेयर के अन्तर्गत प्रत्येक सेक्टर के अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रो में दर्ज शून्य से 5 वर्ष तक की आयु के समस्त बच्चों की नामवार प्रविष्ठि दर्ज कर डाटा-बेस तैयार किया गया है। आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक प्रत्येक माह दर्ज बच्चों का वजन वात्सल्य साफ्टवेयर में नामवार दर्ज करती है। जिसके आधार पर आंगनवाडी केन्द्र में पोषण स्तर का आनलाईन पता लगाया जाता है। वात्सल्य साफ्टवेयर बच्चों के वजन के आधार पर पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी.) में भर्ती योग्य बच्चों की सूची प्रदर्शित कर देता है। ऐसे बच्चों की पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती से लेकर उसके फालोअप की आन-लाईन जानकारी प्राप्त हो जाती है। वात्सल्य साफ्टवेयर के माध्यम से पर्यवेक्षक सेक्टर परिक्षेत्र में एवं परियोजना क्षेत्र में पोषण ग्रेड के आधार पर सेक्टर एवं परियोजना की ग्रेडिंग की जाती है एवं पोषण स्तर को बढाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएॅ की जाती है। टेबलेट डिवाईस तथा वात्सल्य साफ्टवेयर के माध्यम से पर्यवेक्षकों के भ्रमण की लोकेशन को जी.पी.एस. तकनीक से जोड़कर भ्रमण कार्यक्रम की आन-लाईन मानिटरिंग की जा रही है। इससे पहले आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों के भ्रमण कार्यक्रम की मानिटरिंग के लिए कोई सिस्टम नहीं था। लेकिन इस तकनीक से यह कार्य आसान हो गया है। इस नये सिस्टम से जनरेट पर्यवेक्षक की मासिक दौरा डायरी के आधार पर ही पर्यवेक्षकों को यात्रा भत्ता भुगतान किया जा रहा है। इससे आंगनवाडी की सेवाओं में गुणात्मक सुधार एवं परिवर्तन हुआ है।     

10 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आबंटन
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन 2014-15 के लिये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय एवं तृतीय चरण के पंचायत चुनाव के लिये जिन प्रत्याशियों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये है, उनमें से चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रत्याशी 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते है। नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को 10 जनवरी को ही चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया जायेगा। द्वितीय चरण में 31 जनवरी 2015 को विकासखंड लांजी की 77 ग्राम पंचायतों के 219 मतदान केन्द्रों, किरनापुर की 83 ग्राम पंचायतों के 231 मतदान केन्द्रों पर तथा विकासखंड कटंगी की 81 ग्राम पंचायतों के 239 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जायेगा। तृतीय चरण में 19 फरवरी 2015 को विकासखंड बालाघाट की 77 ग्राम पंचायतों के 236 मतदान केन्द्रों, परसवाड़ा की 57 ग्राम पंचायतों के 143 मतदान केन्द्रों पर तथा विकासखंड लालबर्रा की 77 ग्राम पंचायतों के 201 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जायेगा। जिले के पांच विकासखंड बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, लांजी एवं किरनापुर की ग्राम पंचायतों में निर्धारित दिनांक को प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जायेगा। जबकि शेष पांच विकासखंड बालाघाट, वारासिवनी, लालबर्रा, खैरलांजी एवं कटंगी की ग्राम पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान कराया जायेगा। 

18 जनवरी एवं 22 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पिलाई जायेगी दवा
पोलियो के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय पल्य पोलियो अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में 18 जनवरी एवं द्वितीय चरण में 22 फरवरी 2015 को बालाघाट जिले में भी शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा की खुराक पिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल के मार्गदर्शन में जिले में शत प्रतिशत लक्षित बच्चों को दवा पिलाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि 18 जनवरी 2015 को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के 2 लाख 38 हजार बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों को दवा पिलाने के लिए अधिक दूर न जाना पड़े इसके लिए जिले में कुल 1534 टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे है। इनमें से नगरीय क्षेत्रों में 224 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1310 टीकाकरण केन्द्र बनाये जा रहे है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के 44 तथा नगरीय क्षेत्रों के लिए 18 मोबाईल टीम बनाई जा रही है। डॉ. उपलप ने बताया कि 18 जनवरी 2014 को टीकाकरण केन्द्रों पर बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। इस दिन जो बच्चे किसी कारण से दवा पीने से वंचित रह जायेंगें उन्हें दवा पिलाने के लिए टीकाकरण दल 19 एवं 20 जनवरी को घर-घर जायेंगें। इस अभियान के अंतर्गत कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे इसके लिए जनता से अपील की गई है कि वह 18 जनवरी को टीकाकरण पर पांचव वर्ष के तक बच्चों को दवा पिलाने अवश्य लेकर आयें और 19 एवं 20 जनवरी को टीकाकरण दल के घर पर आने का इंतजार न करें। प्रथम चरण की भांति द्वितीय चरण में 22 फरवरी 2015 को पोलियो निरोधक दवा पिलाई जायेगी। 

जनश्री बीमा योजना के लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण, 77 परिवारों को मिली 30-30 हजार  रु. की दावा राशि
शासन द्वारा गरीब परिवारों को बीमा सुरक्षा मुहैया कराने के लिए जनश्री बीमा योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को नि:शुल्क बीमा की सुविधा दी जाती है। परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर उस परिवार को 30 हजार रु. की दावा राशि बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाती है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण राठी ने इस योजना के काफी समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए अथक प्रयास किये है और भारतीय जीवन बीमा निगम से 77 परिवारों को 30-30 हजार रु. की दावा राशि का भगुतान कराया है। य्30-30 हजार रु. की यह दावा राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में दिसम्बर 2014 में जमा करा दी गई है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनश्री बीमा  योजना के दावा प्रकरणो के भुगतान के लंबित रहने की जानकारी प्राप्त होने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राठी ने बीमा कम्पनी के अधिकारियों से चर्चा कर हितग्राहियों को दावा राशि का भुगतान कराया है। बीमा कंम्पनी द्वारा जनपद पंचायत बिरसा के अंतर्गत ग्राम मछुरदा के सुक्कल/समम्याकुवंर बाई, देवगांव-म.के कोपासिंह/ललेसर, जमुनिया के अघूनसिह/प्रेमबती, बिठली की सगनू/शांती बाई, सायल के हिरतसिंह/समली बाई, बीजाटोला के तन्नुसिह/बिसनी बाई, समनापुर के नैनसिह/सगोना बाई, हर्राभाट की कलाबाई /रामचरण, अजगरा के गजानन्द/गायत्री बाई को 30-30 हजार रु. की दावा राशि का भुगतान किया गया है। जनपद पंचायत बालाघाट के अंतर्गत ग्राम खुरसोड़ी के तुलाराम/रामकली, हरदोली के शंकर/सरला बाई, लोहरा के बिरजलाल /सम्पताबाई, मानेगांव के रामगोपाल/सारजा बाई, हट्टा के अरानेहर/आई हर्बट व खेलो बाई /ताराचंद, कोचेवाड़ा के संतलाल /खेलन बाई, भालेवाड़ा के हरिनारायण/कांताबाई, बगदरा की सकून बाई/प्यारेलाल, हट्टा के हिरालाल/हरूका बाई, हट्टा के मनोहर/रैचा व गीता/रामलाल को 30-30 हजार रु. की दावा राशि का भुगतान किया गया है। जनपद पंचायत वारासिवनी के अंतर्गत ग्राम झालीवाड़ा के  लक्ष्मण/रेवाराम, अंसेरा के रोशन/हरी,  बकेरा के  जोहरलाल/चुन्नी, ग्राम सिर्रा के बिरजलाल/फागु, बोटेझरी के राधेश्याम /झनक, कासपुर के  दसाराम /सोविंदा, मेंहदीवाड़ा के  सिताराम /बुध्दु, लड़सडा के मिन्नी/प्रेमलाल, डोरली के ईदल/भैयालाल आलेझरी के प्रदीप/कोडू, लिंगमारा के रतनलाल/पान्डूरंग, थानेगांव के सुकचन्द /गंगाराम, डोंगरमाली के जियालाल/हरीचंद, लड़सड़ा के लिखिराम /भागरती बाई व चैनलाल/चंदन, चंगेरा के रूपचंद/ढोमा, आलेझरी के रमेश/घनश्याम तथा ग्राम अंसेरा के गुलाब/प्रेमलाल को 30-30 हजार रु. की दावा राशि प्रदान की गई है। विकासखंड परसवाडा के अंतर्गत ग्राम अमवाही के सुकदेव /चैतीबाई, सिंघई की कलाबाई/बालसिंह, सहेजना के मैहतराम/पुनिया, सुकड़ी के चैतराम/प्रेमबती व तुलसीराम/फुल्ली बाई, कुरेंडा के रमेशप्रसाद/शांता बाई, धनवार के मिसतारसिंह/घिस्तो बाई व उदेलाल/शकुन्तला बाई, खैरलांजी के लामोसिंह/चरन्ती  व 10 धर्मलाल/लीलाबाई, सीताडोंगरी के कलमसिंह/बिरन्ती, फत्तेपुर के मंजनसिह/मानकाबाई, नाटा के भुपतसिह/ज्ञानवंतीबाई, खुरसुड़ के गेन्दलाल/अजाबसिंह, शैला के बिसनसिंह/हिरोंदा बाई व रतंन दास/मेहतरीन, खैरलांजी के शंकरलाल/ भागवंती, चिनी के संतोष/संजुलता, खुसमुंडी की उर्मिला/राजकुमारी, घोड़ाडोंगरी के बिष्णु/मुनिया बाई, खुरमुंडी के लालुसिह, परसवाड़ा के अमुलाल/ललीता खुरसुड़ के ग्रामसिह/श्यामबाई, कुरेंडा के भरतलाल/श्यामाबाई, सरेखा के जानुदास/सुरेश व कन्हैयालाल/मिश्रीलाल, धनवार के ईसुलाल/पार्वतीबाई, शैला के भुरनसिह/धुरपतिया, मोहगांव के चौधरी/कमलेश एवं ग्राम झिरिया के उमेदलाल/उमेदाबाई को 30-30 हजार रु. की दावा राशि प्रदान की गई है। जनश्री बीमा योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र बैहर के मधुकर/ मनीराम, जसवंत/कोपासिह, सुकमादास/चरनदास, अरूणकुमार /सहसराम, मो.इसराईल/मो.वजीर, सूरजित/निर्मलसिह, समलासिह/छोटेलाल एवं सन्तलाल/गोदनलाल को 30-30 हजार रु. की दावा राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र बालाघाट में रामनारायन/मंगलनाथ को 30 हजार रु. की दावा राशि प्रदान की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: