अभ्यर्थी 48 घण्टे पूर्व से दो वाहनों का उपयोग कर सकेंगे
टीकमगढ़, 9 जनवरी 2015। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के अभ्यर्थियों द्वारा वाहनों की अनुमति के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी किये गये है । कलेक्टर श्री केदार शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियोें को वाहनों की अनुमति रिटर्निग आफिसरों द्वारा प्रदान की जायेगी। वाहनों की संख्या की कोई सीमा आयोग द्वारा निर्धारित नहीं की गई है लेकिन मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल दो वाहनों की अनुमति प्राप्त करने की पात्रता होगी। रिटर्निग अधिकारी द्वारा मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी को केवल दो वाहनों की अनुमति प्रदाय की जायेगी। आयोग द्वारा जारी अनुमति की मूल प्रति को वाहन की विंड स्क्रीन पर अभ्यर्थी द्वारा चस्पा किया जाना अनिवार्य होगा।
राशन-कार्ड के लिये अब स्व-प्रमाणित घ¨षणा-पत्र
टीकमगढ़, 9 जनवरी 2015। प्रदेश में एक मार्च, 2014 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अनुरूप लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली लागू की गई है। इसमें जारी किये जाने वाले राशन-कार्ड/पात्रता-पर्ची के संबंध में राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि पात्र व्यक्ति द्वारा आवेदन किये जाने पर हितग्राही से किसी भी प्रकार का शपथ-पत्र न लिया जाये। शपथ-पत्र के स्थान पर स्व-प्रमाणित घ¨षणा-पत्र लिया जाये। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।
बालको से संबंधित कानूनों पर प्रशिक्षण संपन्न
टीकमगढ़, 9 जनवरी 2015। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, टीकमगढ़ कार्यालय के तत्वाधान में समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत किशोर न्याय अधिनियम 200 व लैगिक अवपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पर गतदिवस जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्रिसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, अध्यक्ष व सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण समिति, विशेष किशोर पुलिस इकाई, प्रत्येक थाने में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारियों एवं जिले की अशासकीय संस्थाओं के संचालकों ने भाग लिया।
आर.एम.एस.ए. की वार्षिक कार्य योजना संबंधी बैठक आज
टीकमगढ़, 9 जनवरी 2015। जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ0 आर.एन. नीखरा ने बताया है कि 10 जनवरी 2015 को समय प्रातः 11 बजे से शा.उ.मा.वि. क्र. 1 टीकमगढ़ में वार्षिक कार्य योजना संबंधी बैठक एवं एस.एम.डी.सी. का उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिले की सभी संस्थाओं की कक्षा बार छात्र संख्या एवं स्टाफ की जानकारी तथा अग्निशमन यंत्र की जानकारी की पृथक-पृथक समीक्षा होगी। साथ ही संबंधित संस्था में सूर्य नमस्कार मंे भाग लेने वाले संभावित विद्यार्थियों की संख्या संबंधी जानकारी की भी समीक्षा की जायेगी।
युवा उत्सव पर होगा सामूहिक सूर्यनमस्कार
टीकमगढ़, 9 जनवरी 2015। मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को बचपन से ही देश की योग परम्परा का ज्ञान और अनुभव मिले साथ ही उन्हें जीवन में स्वस्थ्य बने रहने के लिये सूर्यनमस्कार करने का महत्व समझाया जा सके। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रदेश भर में सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के लिये कलेक्टर श्री केदार शर्मा ने निर्देश जारी किये है।ज्ञातव्य है कि प्रदेश के अन्य जिलो की तरह टीकमगढ़ जिले मेें भी 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित होंगे। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम भोपाल आकाशवाणी के 11 बजे से प्रसारण के एक साथ दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होना है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 11 बजे एकत्रीकरण, 11.20 बजे से उद्घोषक द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार के महत्व का प्रसारण होगा, 11.30 बजे वंदे मात्रम और मध्यप्रदेश गान के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह के संदेश का प्रसारण होगा और इसके बाद सामूहिक सूर्य नमस्कार संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में कक्षा 4थी तक के बच्चे केवल दर्शक रहेगे और प्रेरणा लेगे। कक्षा 5वीं से लेकर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों तक सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेना है।
सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 28 जनवरी को
टीकमगढ़, 9 जनवरी 2015। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती ऋजुता चैहान ने बताया है कि शासकीय महिला सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र टीकमगढ़ में वर्ष 2015 में प्रशिक्षण सत्र में भर्ती के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस हेतु निःशुल्क आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में शासकीय अवकाश छोड़कर 20 जनवरी 2015 तक सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय, दीक्षित मुहल्ला, टीकमगढ़ मंे प्राप्त कर जमा किये जा सकते हैं। निर्धारित तिथियों के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। शासकीय महिला सिलाई कंेद्र में प्रवेश हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम पांचवी तथा आयु 15 से 45 वर्ष होना चाहिये। प्राप्त आवेदन पत्रों में से निर्धारित योग्यता/अहर्ता रखने वाली महिलाओं का चयन गठित समिति द्वारा 28 जनवरी 2015 को दोपहर 12 बजे साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा। इसमंे अनूसूचित जाति की महिलाओं का निर्धारित कोटा रखा जायेगा। साक्षात्कार में अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होें।
अतिथि शिक्षक¨ं की व्यवस्था 15 अप्रैल तक रहेगी
टीकमगढ़, 9 जनवरी 2015। राज्य शासन ने शासकीय शालाअ¨ं में अतिथि शिक्षक¨ं की व्यवस्था क¨ सत्रांत 15 अप्रैल, 2015 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाअ¨ं में रिक्त पद¨ं पर किन्हीं कारणवश नियमित शिक्षक नियुक्त नहीं ह¨ने से 31 दिसम्बर, 2014 तक के लिये अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें