केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री . स्वतंत्र प्रभार. धर्मेंन्द्र प्रधान ने बरौनी रिफ़ाइनरी के विस्तारीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि देश की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर छह एमएमपीपीए की क्षमता वाली इस रिफ़ाइनरी का विस्तार कर इसे नौ एमएमपीपीए का किया जायेगा। श्री प्रधान ने बरौनी रिाइनरी के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रिाइनरी के विस्तारीकरण का शिलान्यास इसी साल मई शजून में किया जायेगा। बिहार के साथ लंबे समय से नाईसाफी हुई है लेकिन वर्तमान सरकार राज्य के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय अगले पांच सालों में राज्य में 25 हजार करोड़ का निवेश करेंगा।
केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि इस निवेश में बरौनी रिफ़ाइनरी के विस्तारीकरण के साथ ही राज्य में पेट्रोकेमिकल कारखाना लगाया जायेगा। उन्होंने बंद पडे़ बरौनी खाद कारखाने को गैस आधारित करने की घोषणा करते हुए कहा कि जगदीशपुरशहल्दिया गैस पाईपलाईन के जरिए इस कारखाने को गैस की आपूर्ति की जायेगी। श्री प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि नेपाल यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वहां की संसद में नेपाल तक तेल पाईप लाईन पहुंचाने की घोषणा की थी। उन्होने कहा कि यह तेल पाईप लाईन बरौनी से नेपाल तक होगा जिस पर कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें