डीविलियर्स का तूफ़ान, 31 गेंदों में ठोका सबसे तेज शतक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

डीविलियर्स का तूफ़ान, 31 गेंदों में ठोका सबसे तेज शतक

de villiers fastest century
विश्व के नंबर एक बल्लेबाज ए बी डीविलियर्स ने मात्र 31 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ने का नया विश्व रिकार्ड बना दिया और दक्षिण अफ्रीका ने ओपनर हाशिम अमला.नाबाद 153. रिली रोसो.128. और कप्तान डीविलियर्स.149. के तूफानी शतकों से वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रविवार को दो विकेट पर 439 रन का विशाल स्कोर बना दिया। लेकिन मेजबान टीम वनडे में सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकार्ड तोड़ने से चूक गई। डीविलियर्स ने रिकार्ड पुस्तिका को नये सिरे से लिखते हुये मात्र 16 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का नया विश्व रिकार्ड बनाया और फिर 31 गेंदों में सबसे तेज शतक का नया विश्व रिकार्ड कायम कर दिया। डीविलियर्स ने अपना दसवां छक्का लगाकर 31 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अपना बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया। 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीविलियर्स ने अपने 50 रन में तीन चौके और पांच छक्के जड़े जबकि 100 रन में आठ चौके और 10 छक्के उड़ाये। उन्होंने मात्र 44 गेंदों में 149 रन की तूफानी पारी में नौ चौके और 16 छक्के जड़कर कैरेबियाई आक्रमण का धुआं निकाल दिया। डीविलियर्स मात्र एक रन से सबसे तेज 150 रनों का रिकार्ड तोड़ने से चूक गये जो आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन के नाम है। अमला ने 142 गेंदों पर नाबाद 153 रन में 14 चौके लगाये और अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया। रोसो ने 115 गेंदों पर 128 रन में 11 चौके और दो छक्के लगाये। यह उनका पहला वनडे शतक है। दक्षिण अफ्रीकी टीम एकदिवसीय इतिहास में र्सवाधिक 443 रन का श्रीलंकाई रिकार्ड तोड़ने की दहलीज पर पहुंच चुकी थी लेकिन आखिरी ओवर में डीविलियर्स के आउट होने के बाद वह इस रिकार्ड से चंद कदम दूर रह गई। दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 439 रन बनाये। डीविलियर्स जब तक क्रीज पर थे तो श्रीलंका का रिकार्ड टूटता दिखाई दे रहा था। श्रीलंका ने 2006 में हालैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 443 रन बनाये थे। 

डीविलियर्स आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुये उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 439 था और दक्षिण अफ्रीका की पारी 50 ओवर समाप्त होने के बाद इसी स्कोर पर ठिठक गई लेकिन उसने इसी मैदान पर 2006 में आस्ट्रेलिया के खिलापं बनाया 438 रन के अपने पिछले र्सवश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड दिया। विश्व रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज डीविलियर्स जब मैदान पर खेलने उतरे तो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 247 रन था। उस समय मेजबान टीम की पारी में 38.3 ओवर फेंके जा चुके थे लेकिन इसके बाद डीविलियर्स ने ऐसा तूफान बरपाया कि तमाम रिकार्ड ध्वस्त होते चले गये। 

डीविलियर्स ने 16 गेंदों में 50 रन पूरे कर श्रीलंका के सनत जयसूर्या का 17 गेंदों में 50 रन बनाने का रिकार्ड तोड़ा। उन्होंने 31 गेंदों में शतक पूरा कर न्यूजीलैंड के क ोरी एंडरसन का 36 गेंदों में शतक बनाने का रिकार्ड तोड़ा। एंडरसन ने भी अपना शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने अपनी पारी में 16 छक्के उड़ाकर एक वनडे पारी में 16 छक्के उड़ाने के भारत के रोहित शर्मा के विश्व रिकार्ड की बराबरी कर ली। रोहित ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की पारी में 16 छक्के उड़ाये थे। डीविलियर्स ने अपने शतक तक पहुंचने में सिर्फ 40 मिनट का समय लगाया। वह 19 मिनट में अपने अद्र्धशतक तक पहुंचे थे। 

डीविलियर्स का 149 रन की पारी के दौरान 339 का स्ट्राइक रेट था जो 50 से अधिक के किसी भी स्कोर में र्सवाधिक स्ट्राइक रेट है। दक्षिण अफ्रीका की पारी में तीन शतक बने और एक वनडे में तीन बल्लेबाजों के शतक बनाने का यह नया विश्व रिकार्ड है। अमला और रोसो ने पहले विकेट के लिये 38.3 ओवर में 247 रन जोड़े जबकि डीविलियर्स और अमला ने दूसरे विकेट के लिये 11.1 ओवर में 192 रन ठोक डाले। वेस्टइंडीज की ओर से जेरोम टेलर ने 95. जेसन होल्डर ने 9।. आंद्रे रसेल ने 78 और ड्वेन स्मिथ ने 68 रन लुटाये। टेलर और रसेल को एक एक विकेट मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: