दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विस चुनाव से नाम वापस लिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 जनवरी 2015

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विस चुनाव से नाम वापस लिया

congress-withdrew-lovely-nomination
कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाने के फैसले की आज घोषणा की। कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पी सी चाको ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इस दौरान पार्टी के प्रचार अभियान के प्रमुख अजय माकन भी मौजूद थे। पार्टी ने श्री लवली को दिल्ली विधानसभा की गांधीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया था। उनके नाम की घोषणा पार्टी की पहली सूची में कर दी गई थी। 
      
श्री चाको ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री लवली की जगह नये उम्मीदवार का नाम कल घोषित किया जाएगा। पार्टी में उनका नाम इसलिए वापस लेने का निर्णय लिया है ताकि वह संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव नहीं हुआ है और इन जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की गई है। पार्टी के प्रचार अभियान के प्रमुख अजय माकन से उनकी अनबन संबंधी खबरों पर श्री माकन ने कहा कि वह दोनों अच्छे मित्र हैं और करीब दो दशक से मिलकर पार्टी को आगे बढाने के लिए काम कर रहे हैं इसलिए उनका प्रचार अभियान का प्रमुख बनाए जाने से श्री लवली के नाराज होने की खबरें निराधार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: