पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार थाइलैंड में गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार थाइलैंड में गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया है. जगतार सिंह जेल तोड़कर फरार हुआ था. आपको बता दें कि 31 आगस्त 1995 में हुर्इ बेअंत सिंह की हत्या का आरोपी जगतार सिंह तारा खालिस्तान टार्इगर फोर्स का चीफ हैं, जो 2004 में चंडीगढ़ की बुडैल जेल से फरार हुआ था. फिलहाल पंजाब पुलिस की खुफिया जानकारी से आरोपी जगतार सिंह तारा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बेअंत सिंह हत्याकांड में 12 वर्ष जेल काटने के बाद बरी हुए मोहाली के नवजोत सिंह ने सत्र न्यायालय में मुआवजे की मांग के साथ अपील दायर की. इससे पहले नवजोत सिंह ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील दायर की थी. वहां से अपील खारिज होने के बाद सत्र न्यायालय में अपील दायर की गई है. बेअंत सिंह की हत्या में नवजोत सिंह को 30 जुलाई 2007 को बरी किया गया था, जबकि जगतार सिंह हवारा, गुरमीत सिंह और लखविंदर सिंह को सजा सुनाई गई थी.

बेअंत सिंह मामले के ट्रायल के दौरान कुछ गवाहों ने नवजोत को पहचाने से इनकार कर दिया था. बरी होने के बाद नवजोत ने भारत सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और सीबीआई को प्रतिवादी बनते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील दायर करते हुए मुआवजे की मांग की थी.

कोई टिप्पणी नहीं: