भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: ने बिहार की जन विरोधी और किसान विरोधी जनता दल यूनाईटेड:जदयू: सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लेते हुए इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्यक्रम बनाया है । भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार का प्रशासनिक तंत्र श्री नीतीश कुमार के इशारे.मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के विवादित बयान और श्री लालू प्रसाद यादव के भय के बीच उलझ कर रह गया है । सरकार में व्याप्त भ्रष्टचार. अर्कमण्यता और गैर जिम्मेदारी के कारण विकास के कार्य ठप पड़े हैं 1 उन्होंने कहा कि पार्टी ने ऐसी अर्कमण्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। श्री पांडेय ने कहा कि पार्टी ने बिहार में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को अब 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख कर दिया है । इसके साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम भी बनाये है । इस कार्यक्रम के तहत पांच पंरवरी से तीन मार्च तक मंडल स्तर पर सभा और कार्यर्कता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा.
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 13 फरवरी को प्रखंड मुख्यालयों पर राज्य में गिरती हुई कानून व्यवस्था. राशन कार्ड.धान खरीद तथा अन्य स्थानीय मुद्दे को लेकर धरना प्रर्दशन का कार्यक्रम आयोजित है । इसके बाद 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में विशाल कार्यर्कता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद विधानसभाों के सम्मेलन. पंचायत सम्मेलन. प्रचार रथ एवं घरशघर जाने का कार्यक्रम तय किये जायेंगे. श्री पांडेय ने बताया कि 10 से 17 जनवरी तक जिला कार्यसमिति की बैठक होगी और उसके बाद 20 जनवरी को सभी मंडल कार्यसमिति की बैठक होगी 1 उन्होंने बताया कि 23 मार्च को पटना में स्व.कपूर्री ठाकुर जयंती समारोह मनाया जायेगा जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि बोधगया में 27 और 28 जनवरी को विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक होगी. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें