भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने जम्मू.कश्मीर में सरकार के गठन को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी .पीडीपी. के साथ बातचीत को आगे बढाने का फैसला किया है। भाजपा. कोर ग्रुप की आज यहां पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद महासचिव राम माधव ने संवाददाताों से कहा ..बैठक में पार्टी की राज्य इकाई से जानकारी ली गयी और सलाह मशविरा किया गया। इसमें सुझाव दिया गया कि पीडीपी के साथ बातचीत आगे बढायी जानी चाहिए। बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अलावा जम्मू.कश्मीर में भाजपा के सभी बडे नेता शामिल थे। जम्मू.कश्मीर में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। पीडीपी को र्सवाधिक 28 सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने के लिए 44 विधायकों की जरूरत है। भाजपा को 25. नेशनल कांफ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें हासिल हुई।
सरकार गठन के लिए भाजपा की पीडीपी के साथ पिछले दरवाजे से बातचीत चल रही थी और अब जल्दी ही दोनों पार्टियों के बीच औपचारिक बातचीत शुरू हो सकती है। इस बातचीत में दोनों पार्टियों के दो..दो प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है ताकि गठबंधन सरकार के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा सके। इस बीच कांग्रेस नेता और जम्मू.कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए पीडीपी और भाजपा को फैसला लेना है क्योंकि उनके पास र्सवाधिक सीटें हैं। उन्होंने कहा ..हमने पीडीपी को र्समथन दिया है और अब उन्हें आगे की राह तय करनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें