भाजपा में शामिल होने संबंधी समाचार निराधार : सिंधिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

भाजपा में शामिल होने संबंधी समाचार निराधार : सिंधिया

false-news-to-join-bjp-said-jyotraditya
कांग्रेस के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कतिपय समाचार माध्यमों में उनके भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. में जाने संबंधी खबरों को निराधार बताया है। मध्यप्रदेश के गुना संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री सिंधिया ने आज दूरभाष पर यूनीवार्ता को बताया कि कतिपय समाचार माध्यमों में उनके भाजपा में जाने की संभावना बतायी गयी है। उन्होंने कहा कि यह समाचार असत्य और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाचारों को वह खंडन के योग्य भी नहीं मानते हैं लेकिन इससे मन में दुख और गुस्सा दोनों आते हैं। उन्होंने शरारतपूर्ण करार दिया। 

बताया गया है कि कुछ समाचारपत्रों में श्री सिंधिया के भाजपा में जाने संबंधी समाचार आए हैं। इसके बाद से अनेक क्षेत्रीय नेताों ने श्री सिंधिया से संपर्क किया। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में राज्य में 29 में से सिर्फ गुना और छिंदवाडा सीटों पर ही कांग्रेस विजय हासिल कर पायी है। इन पर क्रमश: श्री सिंधिया के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ विजयी हुए हैं। शेष 27 सीटों पर भाजपा का कब्जा है और राज्य में लगातार तीन बार से भाजपा की सरकार काबिज है।

कोई टिप्पणी नहीं: