बिहार : कुआं के अंदर गिरे बाॅल्डर को निकालने का प्रयास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

बिहार : कुआं के अंदर गिरे बाॅल्डर को निकालने का प्रयास

bolder-in-well
पटना। पूर्व मध्य रेल के द्वारा जोरदार ढंग से कार्य किया जा रहा है। दीघा चैहट्टा के पास पीलर संख्या 34,35 और 36 में अड़चन आ गया था। आखिर दीघा चैहट्टा के पास के ही तीन पीलर में ऐब क्यों आ गया? यह चर्चा का विषय बनकर रह गया है। इस कार्य में लोगों का कहना है कि कार्य का हिस्सा ही है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। 

काफी मशक्कत करने के बाद पीलर संख्या 34 दुरूस्तः पीलर संख्या 34 की बुनियाद वाले कुआं धंस नहीं रहा था। काफी प्रयत्न किया गया। मगर इंजीनियर और वर्कर हिम्मत नहीं हारे। कार्य का हिस्सा मानकर कार्य करते चले गए। लगातार निर्मित कुआं में पानी डालते रहे। ऐसा करने से भूतल मिट्टी मुलायम हो सके। मशीन से मिट्टी की कटाई होती रही। इसी क्रम में एक दिन अचानक से पीलर संख्या 34 धंस गया। कुछ दिनों तक छोड़ देने के बाद पीलर को तैयार करना शुरू कर दिया गया। इसमंे महीनों परिश्रम रातोदिन किया गया।तब जाकर पीलर बनकर तैयार हो गया। अब इस पर स्पैन चढ़ा भी दिया गया है। 

पड़ोसी प्रेम दिखाकर पीलर संख्या 35 भी धंस गयाः इस पीलर की बुनियाद बनाने वाले कुआं को जमीन के नीचे डालने का प्रयास किया गया। इसमें नाकामयाब होने पर कुआं के ऊपर सिमेंट से निर्मित बाॅल्डरों को रखकर दबाव डालने का प्रयास किया गया। इतना करने के बाद भी कुआं जमीन के नीचे जाने का नाम नहीं लिया,तब इंजीनियर और वर्कर भगवान के घर जाकर भगवान का नाम लेने लगे। इसमें भगवान भी सहारा नहीं बने। भगवान का सहारा लेकर और परिश्रम किया गया। इस क्रम में कुआं के नीचे पानी डालकर मिट्टी को मुलायम किया गया। मशीन से मिट्टी की कटाई की जाती रही। एक दिन धड़ाम से कुआं धंस गया। इसके कारण आसपास के लोगों की बर्बादी हो गयी। 

फिर से पीलर बनाने की तैयारी शुरूः कुआं को नीचे की मिट्टी की कटाई करके धंसाने का प्रयास किया जा रहा था। उस क्रम में कुआं के ऊपर बाॅल्डर रखा गया। जो अचानक धड़ाम से धंस जाने के कारण बाॅल्डर भी कुआं में गिर गया। अभी उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लगभग 6 बाॅल्डर गिर गया है। उसको निकालने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू किया जाएगा। 52 गाड़ी माल से ढलाई करके कुआं को भरा जाएगा। इसके बाद ऊपर भी ढलाई करने के बाद ही पीलर बनाया जाएगा। अब पीलर संख्या 36 में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। पीलर संख्या 34 और 35 की तरह 36 को भी किया जा रहा है। अब देखना है कि जब पीलर संख्या 36 धंसता है तो कितना नुकसान करता है। 



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: