दक्षिण कोरिया बिना शर्त उत्तरी कोरिया से बातचीत के लिए तैयार. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

दक्षिण कोरिया बिना शर्त उत्तरी कोरिया से बातचीत के लिए तैयार.

both-korea-ready-to-talk-unconditionally
दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गियून हे ने आज कहा कि वह उत्तरी कोरिया के प्रमुख नेता किम जॉग उन से बिना शर्त बातचीत के लिये तैयार हैं। सुश्री पार्क ने आज संवाददाताों से बातचीत में कहा कोरिया प्रायद्वीप में शांति के लिये की जाने वाली इस बातचीत के दौरान उत्तरी कोरिया के नाभकीय कार्यक्रम को समाप्त करना अहम मुद्दा होगा। पर यह बातचीत बिना शर्त के होगी। उन्होंने कहा कि वह यहां शान्ति स्थापित करने के लिये प्रयासरत हैं और इस संबंध में वह किसी के साथ बैठक कर सकती है। 

उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से कोरिया दो हिस्सों में बंट गया था और तब से दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच केवल दो बार बैठक हुई है। हॉलाकि सुश्री पार्क और श्री किम जोंग उन के बीच होने वाली बैठक के लिये ठोस योजना नहीं बनाई गई है। सुश्री पार्क ने कहा कि विभाजन के बाद दोंनो देशों के बीच बढे तनाव को समाप्त करने तथा शान्तिपूर्ण एकता स्थापित करने के लिये वह किसी के साथ बिना शर्त शिखर वार्ता के लिये तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: