बिहार : अब आसमान में उड़ान भरेगे मोदी ओबामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

बिहार : अब आसमान में उड़ान भरेगे मोदी ओबामा

modi-and-obama-kites-fly-in-patna
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब राजधानी पटना के आसमां में उड़ान भरने जा रहे है। मकर संक्राति 14 जनवरी के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा सदियों  से चली आ रही है और इस दिन लोग चूड़ा दही खाने के बाद मकानों की छतों तथा खुले मैदानों की ओर दौडे चले जाते हैं और पतंग उड़ाकर आनंदित होते हैं। 14 जनवरी के पतंग महोत्सव को लेकर राजधानी पटना में नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगों की धूम मची हुयी है।वहीं इस गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की तस्वीर वाली पतंगों की भी बहार आई हुई है। पटना के गंगा दियारा क्षेत्र में पतंग उत्सव मनाने की राज्य सरकार की पहल के बाद लोगों का रूझान इस ओर तेजी से बढा है। पटना सहित कई इलाकों में पतंग प्रतियोगिताएं भी शुरू  हुई हैं।

नरेन्द्र मोदी के चित्र वाली पतंगों की कीमत 50 रूपए तक है। इनमें से कुछ पतंगों में नरेन्द्र मोदी लोगों को नववर्षा की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं वहीं कुछ में उनके चित्र के नीचे महानायक लिखा हुआ है।इन सबके साथ हीं नई पैटर्न वाली पतंगों में मोदी और ओबामा साथ साथ देख्ो जा सकते हैं। पटना के एक थोक व्यापारी राम चौरसिया ने कहा..पहले जहां फिल्म स्टार की तस्वीर वाली पतंगों की मांग ज्यादा रहती थी वहीं अब इनकी जगह मोदी और ओबामा जैसी राजनीतिक हस्तियों की फोटो वाली पतंगों ने ले ली है।इन सबके साथ हीं बच्चों के रूझान को देखते हुये कार्टून चरित्रों जैसे छोटा भीम. स्पाइडर मैन के चित्र वाली पतंगे भी आसमान में उड़ान भरने को तैयार है। चौरसिया का कहना है कि बाजार में पांच रूपये से लेकर 50 रूपए तक की पतंग बिक रही हैं।जबकि लटाई की कीमत 10 से 300 रूपए तक है।चौरसिया ने बताया कि पतंग बनारस से और लटाई मुरादाबाद जबकि मांझे लखनऊ से मंगाए जाते हैं।चाइनीज धागे वाली लटाई 50 से लेकर 800 रूपये तक में उपलब्ध हैं। 

पतंग के एक अन्य थोक व्यापारी ने कहा ..युवाों में भी मकर संक्राति के दिन पतंग उड़ाने का क्रेज जोरो पर है।अपने प्यार का इजजार करने के लिये युवा वर्ग ..दिल और आई लव यू वाली पतंगों की प्रति आर्कषात होते दिख रहे हैं।पिछले तीन सालों से पटना में पतंग का कारोबार काफी बढ़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं: