तृणमूल नेता मुकुल राय को सीबीआई ने किया तलब - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

तृणमूल नेता मुकुल राय को सीबीआई ने किया तलब

cbi-called-tmc-leader-mukul-roy-for-investigation
उच्चतम न्यायालय के  निर्देश पर करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाला मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय को पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्री राय को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने सुबह श्री राय को फोन करके पूछताछ के लिए उपलब्ध होने को कहा। हालांकि पूर्व रेल मंत्री ने अपनी व्यस्तता का हवाला देकर कुछ मोहलत देने का सीबीआई से आग्रह किया है। इससे पहले गत दिसंबर में ममता बनर्जी सरकार की शारदा चिट फंड घोटाला मामले को लेकर उस वक्त काफी किरकिरी हुई थी. जब सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को गिरफतार किया था। श्री मित्रा फिलहाल हिरासत में हैं। 
     
गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई ने अभी तक तृणमूल के तीन नेताओं को गिरफतार किया है। उल्लेखनीय है कि तृणमूल सुप्रीमो एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही हैं। इसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेंस ने राज्य में  विरोध प्रर्दशन भी किया था। अब राज्य सरकार सीबीआई के दुरुपयोग का हवाला देकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं: