दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोत्तरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 जनवरी 2015

दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के वेतन में होगी बढ़ोत्तरी

दिल्ली में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। केंद्र ने दिल्ली प्रशासनीक अथीनस्थ सेवा (डीएएसएस) में कार्यरत सभी कर्मियों की वेतन वृद्धि के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अनिंदो मजूमदार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीएएसएस में वेतन वृद्धि के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इस फैसले के अनुसार डीएएसएस और स्टेनो कैडर दोनों को ही लाभ मिलेगा।
मजूमदार ने ये भी बताया कि डीएएसएस ग्रेड दो और स्टेनो ग्रेड दो का बेसिक वेतन 5000-8000 को बढ़ा कर 5500-9000 कर दिया गया है। ये वृद्धि आंशिक रुप से 1 जनवरी 1996 से प्रभावी होगा, जबकि 12 दिसंबर 2006 से इसे वास्तिवक रूप में प्रभावी कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: